Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: फिक्स्ड विनर बताने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, ट्रॉफी-50 लाख के साथ एक्टर की झोली में आए इतने करोड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2025 7:46 AM
बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: गौरव खन्ना, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के विनर बन गए. गौरव की जीत पर उनके फैंस जश्न मना रहे. इस बीच सोसल मीडिया पर ऐसा भी कहा गया कि वह सो के फिकस्ड विनर थे. इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है और इसे अब विनर मिल चुका है. तीम महीने से ज्यादा चले सलमान खान के शो के विनर गौरव खन्ना बने. ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा, जिसमें अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, पवन सिंह, सनी लियोन और करण कुंद्रा शामिल हुए. टॉप 5 में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और गौरव ने अपनी जगह बनाई थी. हालांकि गौरव ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. अब जीत के बाद गौरव का पहला बयान आया है.
गौरव खन्ना ने कही ये बात
गौरव खन्ना के जीतने पर उनके चाहने वाले काफी खुश है. हालांकि सोशल मीडिया पर गौरव को बिग बॉस 19 का फिक्स्ड विनर भी कहा गया. इसके अलावा उन्हें फेक और ऑब्जर्वर कहा गया. इन सारे आरोपों पर इंडिया टुडे से खास बातचीत में एक्टर ने कहा, “सबसे पहले, ये उनके आरोप हैं. हमें उन पर ध्यान भी नहीं देना चाहिए. आज सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई कीबोर्ड वॉरियर है. मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है. अगर वे मुझे पसंद नहीं करते तो ठीक है. मैं इंसानियत के लिए भगवान का तोहफा नहीं हूं कि हर कोई मुझे पसंद करे, लेकिन मुझे खुशी है कि ज्यातदर लोग मुझे पसंद करते हैं.”
फिक्सड विनर बताने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
आगे गौरव खन्ना ने अपनी जीत को लेकर चल रही सोशल मीडिया पर बातों पर कहा कि अगर 8 में से 10 लोग उन्हें पसंद करते हैं और बाकी के दो उन्हें नहीं पसंद करते हैं, तो वह उन दोनों पर फोकस नहीं करना चाहते. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी टैग से कोई परवाह नहीं क्योंकि उन्होंने वैसा ही गेम खेला जैसा वह चाहते थे और वैसे ही जीते जैसे वह जीतना चाहते थे.
बिग बॉस 19 से कितने करोड़ कमा लिए गौरव ने?
बिग बॉस 19 की ट्राफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली. उन्होंने ट्राफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी जीते. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव बिग बॉस 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट में से एक थे. उन्होंने शो में 15 हफ्ते गुजारे और हर वीक के लिए उन्हें 17.5 लाख रुपये मिले. टोटल फीस उन्हें 2.62 करोड़ रुपये मिले.
यह भी पढ़ें– Gaurav Khanna Net Worth: कितने अमीर हैं टीवी स्टार और बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना? नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










