Bigg Boss 19: कौन हैं पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी? करोड़ों में है कमाई, इस विवाद का रह चुके हैं हिस्सा

कौन है बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 19: बिग बॉस को लेकर दर्शकों में हमेशा ही उत्साह रहता है. अब बिग बॉस सीजन 19 का आगाज हो गया है और नए सीजन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्टार्स ने शिरकत की है. इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन मृदुल तिवारी का नाम भी शामिल है. आइये जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.
Bigg Boss 19: टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान ने स्वैग में नए सीजन का आगाज किया. फैंस सभी कंटेस्टेंट्स को देखकर सुपरएक्साइटेड हो गए. इसमें सोशल मीडिया स्टार मृदुल तिवारी ने कदम रखा है. आइय़े जानते हैं उनके नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ के बारे में.
मृदुल तिवारी कौन हैं?
जाने-माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के घर में एंट्री कर चुके हैं. अपने मजाकिया देसी कॉमेडी को लेकर वह काफी पॉपुलर हैं. 8 जुलाई 2000 को जन्मे 24 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है.
यूट्यूब पर इतने हैं मृदुल के सब्सक्राइबर
यूट्यूब पर उनका एक चैनल भी है, जिसमें 19 मिलियन से ज्य़ादा सब्सक्राइबर हैं. इंस्टाग्राम पर, उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स का एक मजबूत फैन बेस है. उत्तर प्रदेश के इटावा से ताल्लुक रखने वाले मृदुल वर्तमान में नोएडा में रहते हैं. स्टारडम की उनकी जर्नी 2019 में शुरू हुई, जब स्कूल पर बेस्ड एक वीडियो वायरल हुआ और जिसने उनके करियर को पूरी तरह से बदल दिया. तब से, उन्होंने लगातार कॉमेडी से भरपूर कंटेंट बनाया है. रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट मानें तो उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ है.
विवादों का हिस्सा रहे थे मृदुल
कंटेंट क्रिएटर को लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके कलेक्शन में कथित तौर पर लगभग 12 हाई-एंड कारें शामिल हैं, जिनमें ऑडी, मर्सिडीज़ और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड शामिल हैं. हर सफलता में उतार-चढ़ाव आते हैं, और यूट्यूबर मृदुल तिवारी को भी एक ऐसा ही झटका लगा. जब नोएडा के सेक्टर 94 में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक लाल लेम्बोर्गिनी ने एक निर्माणाधीन इमारत के पास फुटपाथ पर काम कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी. गाड़ी मृदुल नहीं चले रहे थे, लेकिन लेम्बोर्गिनी उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड था.
यह भी पढ़े़ं- Bigg Boss 19: कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, पवन सिंह-खेसारी लाल संग उड़ाया है गर्दा, निरहुआ के भाई संग है अफेयर की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










