Bigg Boss 19: नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रोए सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफक कर लगे रोने, कहा- सनी और बॉबी को कैसा फील हो रहा होगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2025 8:31 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान रोए, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफक कर रोने लगे. उनके आंसू बहते चले गए. उन्होंने कहा कि हमने ही-मैन को खो दिया. धरमजी से बेटर कोई नहीं था.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को विनर के रूप में गौरव खन्ना मिल गए. शो तीन महीने तक चला और 7 दिसंबर को इस सीजन का विनर अनाउंस किया गया. ग्रैंड फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लियोनी, पवन सिंह और करण कुंद्रा ने चार चांद लगाया. हालांकि फिनाले में ऐसा कुछ हुआ जिसकी वजह से शो के होस्ट सलमान खान फूट-फूटकर रोने लगे. दरअसल, सलमान बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को याद कर रोने लगे. धर्मेंद्र के साथ एक्टर काफी क्लोज थे. 24 नवंबर 2025 को दिग्गज एक्टर का निधन मुंबई में हो गया था.

धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूट कर रोए सलमान खान

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए उनका एक वीडियो दिखाया गया, जिसे देखकर सलमान खान अपने आंसू रोक नहीं पाए. वीडियो खत्म होते ही एक्टर फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा धर्मेंद्र हर सीजन शो में आए, सिवाय इस सीजन के. भाईजान ने कहा, “हमने ही-मैन को खो दिया. धरमजी से बेटर कोई नहीं था. उन्होंने अपनी लाइफ खुल के जी है. उन्होंने हमें 60 साल का एंटरटेनमेंट दिया. उन्होंने हमें सनी, बॉबी और ईशा दिया. जिस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री ज्वाइन की है और आखिरी वक्त तक उनको बस अच्छा काम करना था. उन्होंने इतने सारे रोल किए. मेरा करियर ग्राफ… मैंने सिर्फ धरमजी को फॉलो किया है. वह एक मासूम चेहरे और ही-मैन बॉडी के साथ आए थे. वह चार्म आखिर तक उनके साथ रहा. लव यू, धरमजी. आपको हमेशा याद करेंगे.”

आंसू पोंछते हुए कहा- कल 8 दिसंबर है धरमजी का जन्मदिन

सलमान खान ने आंसू पोंछते हुए कहा, धरमजी का निधन 24 नवंबर को हुआ, जिस दिन मेरे पिता का जन्मदिन था और कल 8 दिसंबर है धरमजी का जन्मदिन है और मेरी मां का बर्थडे. अगर मैं ऐसा फील कर रहा हूं तो सोचो सनी और बॉबी, प्रकाश ऑटी, हेमा जी, ईशा, अहाना को कैसा फील हो रहा होगा.

24 नवबंर को हुआ था दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने मुंबई में अपने घर पर 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ था. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई बड़े सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: फिक्स्ड विनर बताने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, ट्रॉफी-50 लाख के साथ एक्टर की झोली में आए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola