Bigg Boss 19: 'विश्वास है आपके हाथ में ट्रॉफी आएगी', गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरा ये शख्स, कहा- आपने अनुज के किरदार को ऊंचाइयों पर पहुंचाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2025 10:08 AM

विज्ञापन

गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का वह दिन आ गया है, जब सलमान खान विनर के नाम से पर्दा हटाएंगे. फिलहाल फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. इस बीच गौरव खन्ना को अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने अपना सपोर्ट दिया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना के सपोर्ट में सीरियल अनुपमा के निर्माता राजन शाही उतर आए हैं. आज फिनाले में रिवील हो जाएगा कि इस सीजन ट्राफी कौन अपने नाम करता है. हालांकि सोशल मीडिया पर गौरव के जीतने के चांस ज्यादा बताए जा रहे हैं. उनके फैंस जोर-शौर से उनके लिए वोट्स मांग रहे हैं. इस बीच राजन ने उनकी तारीफ की है.

राजन शाही ने गौरव खन्ना को लेकर कहा- विश्वास है की आपके हाथ में ट्रॉफी आएगी

गौरव खन्ना के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में गौरव की तारीफ करते हुए राजन शाही ने कहा, ‘आपके नाम में है गरिमा गर्व सम्मान प्रतिष्ठा तो क्या कहना? मैंने जो कहा है, उसके हर शब्द, हर विशेषण पर आप खरे उतरते हैं. गौरव मुझे तुम पर बहुत गर्व है. बहुत खुशी होती है आपको देख के, आप इतना अच्छा कर रहे हैं बिग बॉस के अंदर. फिनाले में जाएंगे आप और दिली तमन्ना है और एक विश्वास है के आपके हाथ में ट्रॉफी आएगी.’

राजन शाही ने कहा- अनुज जैसे किरदार को इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया…

राजन शाही ने आगे वीडियो में कहा, गौरव आपके बारे में कहना चाहूंगा कि 3 साल जो आप के साथ काम किया बहुत कुछ सीखा है बहुत कुछ आप ने हमसे सीखा है. लेकिन एक चीज जो मुझे बहुत अच्छी लगी आपकी कि आपका काम को लेकर पैशन. आपका हमेशा होता है कि राजन जी मुझे 24 घंटे आप काम करवा लो. तो आप काम का वैल्यू करना जानते हैं. बहुत सुलझे इंसान है आप, बहुत लिखे-पढ़ें, आप मार्किटिंग जीनियस है. बेशक आप उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अनुज जैसे किरदार को इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया और आपने जो पूरा काम किया है, वह सिर्फ एक शो के बारे में नहीं है.

यह भी पढ़ेंGaurav Khanna Net Worth: कितने अमीर हैं टीवी स्टार और बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना? नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola