Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के सामने नीलम गिरी ने अमाल मलिक के साथ किया फ्लर्ट, कह दिया – ‘I Love You’

Updated:
विज्ञापन

अमाल के साथ नीलम ने किया फ्लर्ट, फोटो – इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, अमाल मलिक के साथ फ्लर्ट करती नजर आई. इतना ही नहीं, उन्होंने तान्या मित्तल के सामने अमाल को ‘आई लव यू’ तक कह डाला.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों बहुत गरमाया हुआ है. जहां एक तरफ फरहाना और कुनिका की जबरदस्त लड़ाई हुई, वहीं आवेज दरबार शो से एलिमिनेट हो चुके है. इसके बावजूद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें नीलम गिरी, अमाल मलिक के साथ फ्लर्ट करती नजर आई है. नीलम गिरी के एक्सप्रेशन, मस्तीभरा अंदाज और उनकी हरकते फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

विज्ञापन

नीलम ने अमाल को कहा ‘I Love You’

प्रोमो में नीलम गिरी, तान्या मित्तल के साथ बैठी हुई है और दूसरी तरफ अमाल मलिक और शहबाज बदेशा साथ बैठे है. वहीं नीलम और तान्या इंग्लिश में बात करते है और तान्या कहती है कि ‘अमाल, नीलम कह रही है की तुम इसके लिए कुछ फील करते हो’. इसके बाद नीलम कहती है, ‘मुझे पता है तुम मेरे लिए फील करते हो, तुम कह सकत हो मैं नहीं रोऊंगी. टेंशन मत लो बेब’. इसके बाद अमाल कहते है ‘इग्नोर’. फिर नीलम ने अमाल को कहा, ‘तुम क्यों हंस रहे हो? मुझे पता है तुम्हारे स्माइल के पीछे मैं हूं. शहबाज तुम मुझे जानते हो, प्लीज मेरे बारे में बोलो, मेरे दिल में क्या है’. ये सुनते ही तान्या ने कहा कि ‘शहबाज मैं डूब रही हूं. मुझे बहुत शर्म आ रही है, 30 साल में मैंने आज तक किसी के साथ ऐसा फ्लर्ट नहीं किया’. उसके बाद नीलम की हरकते फैंस को हंसने पर मजबूर कर रही है. नीलम अमाल के पास जाते ही ‘I Love You’ बोलकर तान्या के पास दौड़ते हुए भाग जाती है, जिसके बाद तान्या और नीलम जोर-जोर से हंसने लगते है’. यह प्रोमो अब फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें: Navratri Hindi Songs: हिंदी के इन सुपरहिट भजनों से मां दुर्गा के भक्ति में हो जाइए लीन, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Awarapan 2: शिवम के किरदार में लौटे इमरान हाशमी, जन्मदिन पर शुरू किया ‘आवारापन 2’ की शूटिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola