Bigg Boss 18 winner: अगर रजत दलाल बने विजेता, तो फैंस को मिलेंगे 1.5 करोड़ के गिफ्ट्स, जान लें कैसे
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jan 2025 8:34 PM
rajat dalal in laughter shefs 2
Bigg Boss 18 winner: बिग बॉस 18 का विनर कौन बनेगा, यह तो कुछ देर में सलमान खान अनाउंस करेंगे, लेकिन अब एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगर रजत यह खिताब जीतते हैं, फैंस को 1.5 करोड़ की गिफ्ट मिलेगी.
Bigg Boss 18 winner: बिग बॉस सीजन 18 ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. आज फाइनली रियालिटी शो का ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में जल्द ही होस्ट सलमान खान अनाउंस करेंगे कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. जहां फिनाले शुरू होते ही ईशा सिंह और चुम दरांग एलिमिनेट हो चुके हैं. ऐसे में अब विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा के बीच कड़ी टक्कर है. हालांकि इससे पहले एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगर रजत ट्रॉफी जीतते हैं, तो फैंस को 1.5 करोड़ की गिफ्ट मिलेगी.
रजत के बिग बॉस 18 जीतने पर फैंस को मिलेगा 1.5 करोड़ की गिफ्ट
दरअसल रजत दलाल को बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जबरदस्त तरीके से सपोर्ट कर रहे हैं. अब उन्होंने बड़ी अनाउंसमेंट की है, जो गेम चेंजर बन सकती है. एल्विश ने हाल ही में लाइव सेशन के दौरान कहा था कि अगर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी रजत दलाल सलमान खान का रियलिटी शो जीतते हैं, तो वह उन फैंस को 101 आईफोन 16 प्रो मैक्स गिफ्ट करेंगे, जिन्होंने उन्हें वोट दिया था. आपको बता दें कि 101 आईफोन की कीमत करीब 1.5 करोड़ है.
एल्विश यादव रजत दलाल को कर रहे हैं सपोर्ट
सोशल मीडिया पर वोटों की गिनती की मानें तो रजत दलाल सबसे आगे चल रहे हैं. उन्हें विवियन डीसेना कड़ी टक्कर दे रहे हैं. कुछ दिन पहले एल्विश बिग बॉस 18 के घर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे 0और रजत का सपोर्ट किया. जब कुछ पत्रकारों ने रजत के खिलाफ बोला था, तो यूट्यूबर ने पेड मीडिया होने का आरोप लगाया था. बाद में, एल्विश ने अपने व्लॉग में कहा कि वह हर मीडियाकर्मी को निशाना नहीं बना रहे हैं, बल्कि कुछ ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो अनुचित व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी सफलता के लिए बिग बॉस के आभारी हैं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










