Bigg Boss 18 में भिड़े 2 दोस्त, ईशा सिंह ने ऐलिस कौशिक को बोला- चिल्लाओ मत, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी. एक पाउच को लेकर मामला इतना गर्मा गया कि दोनों एक दूसरे पर चिखने लगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. अब रियालिटी शो का नया प्रोमो आउट हुआ, जिसमें ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक के दूसरे से भिड़ती दिखाई दे रही हैं. जहां रूम में अविनाश और ईशा बैठे थे और बात कर रहे थे. तभी ऐलिस आती हैं और पूछती है कि “क्या बुरा लगा?” ईशा ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, मैं एक इमोशनल लड़की हूं, मैं क्या करूं? जब आप लोग गुस्सा होते हैं तो मैं आती हूं और हग करती हूं, लेकिन मेरा क्या. ऐलिस ने तुरंत जवाब दिया, “मैंने आपसे कई बार पूछा कि क्या हुआ. फिर मुझे पता चला कि आपने मेरा पाउच ये देखने के लिए उठाया कि इसमें कितनी जगह है. मुझे बुरा क्यों नहीं लगेगा.” ईशा ने कहा, “मुझसे इस लहजे में बात मत करो. तुम नॉर्मल भी बोल सकती है, प्लीज मेरे पर मत चिल्लाओ. इसके बाद अविनाश भी बोलता है, लेकिन ऐलिस कहती है कि मुझे किसी की नहीं सुननी और सब चले जाते हैं. बता दें कि बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही ईशा और ऐलिस के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली है. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ रहते है. बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को हुआ. इस बार का थीम टाइम का तांडव है. विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, शहजादा धामी, तजिंदर सिंह बग्गा और करण वीर मेहरा जैसे कंटेस्टेंट धमाल मचा रहे हैं.

Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: अविनाश मिश्रा ने लगाया चोरी का आरोप, तो करण वीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा ‘मैं सामने से लेने वालों…’

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने करण वीर की दो असफल शादियों का उड़ाया मजाक, कहा ‘कहीं इसलिए तो नहीं दोनों छोड़…’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola