Bigg Boss 18 New Promo: अविनाश मिश्रा ने लगाया चोरी का आरोप, तो करण वीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा 'मैं सामने से लेने वालों…'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Oct 2024 2:33 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं इस बीच अविनाश मिश्रा करणवीर पर काफी चुराने का इल्जाम लगा देते हैं. आइए बताते हैं आगे फिर क्या होता है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है इस प्रोमो में अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां अविनाश मिश्रा करणवीर मेहरा पर चोरी का इल्जाम लगाते हैं. तो वहीं, करणवीर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते नजर आते हैं.

अविनाश ने करण पर लगाए चोरी का इल्जाम

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो शुरुआत करणवीर मेहरा के एक्सरसाइज करने से होती है. इसके बाद अविनाश मिश्रा आते हैं और कहते हैं की कॉफी किसी ने चुरा ली है. जिस पर करणवीर मेहरा कहते हैं कि, ‘मैं सामने से लेने वालों में से हूं चोरी करने की जरूरत नहीं है मुझे जब पीनी होगी तो.’ इसके बाद अविनाश मिश्रा उन्हें परेशान करते हुए कहते हैं कि आप चीड़ क्यों रहे हैं तो करणवीर का पारा चढ़ जाता है और वह कहते हैं कि
‘चोर के घर चोरी कोई चोरी होती है क्या..’

करण वीर ने दी अविनाश मिश्रा को धमकी

अविनाश मिश्रा फिर करणवीर मेहरा को प्रोवोक करते हैं और कहते हैं कि, मैं कपबोर्ड आकर ऊपर नीचे करूं बाय कर दो तो चलेगा ना? अबकी बार करण वीर बहुत गुस्से में आ जाते हैं और अविनाश मिश्रा को धमकी दे बैठते हैं. उन्होंने कहा, “अगर कोई मेरा पर्सनल समान हाथ लगाते हुए दिख गया तो मैं उसका हाथ उखाड़कर फेंक दूंगा.” अब यह देखना दिलचस्प होगा की करणवीर मेहरा को परेशान करने के लिए अविनाश मिश्रा सच में उनकी अलमारी को हाथ लगाते हैं या फिर कोई और नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने करण वीर की दो असफल शादियों का उड़ाया मजाक, कहा ‘कहीं इसलिए तो नहीं दोनों छोड़…’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola