Bigg Boss 17 के खत्म होने पर न हो बोर… देखें ये जबरदस्त सीरियल, ड्रामा देख एक पल के लिए भी नहीं होंगे बोर

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17 के खत्म होने पर न हो बोर… देखें ये जबरदस्त सीरियल, ड्रामा देख एक पल के लिए भी नहीं होंगे बोर

बिग बॉस को अपना विनर मिल चुका है. जी हां मुनव्वर फारुकी विनर बनकर उभरे हैं और उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये भी मिले है. अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप रहें. अब बीबी लवर्स को ये समझ नहीं आ रहा है कि आज से एंटरटेनमेंट के लिए क्या देखें. ऐसे में कुछ सीरियल हैं, जिसे देखकर आप एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 ने दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट किया. हर एपिसोड को देखने के लिए दर्शक टीवी या फिर फोन से चिपके रहते थे. हालांकि अब ये सीजन खत्म हो चुका है. ऐसे में बीबी लवर्स को ये समझ नहीं आ रहा है कि आगे अब क्या देखें. तो चलिए इसका बेहतरीन सोल्यूशन बताते हैं.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. इसमें जेठालाल और गोकुलधाम सोसाइटी की कॉमेडी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी. इसे आप सोनी सब पर रात 8:30 बजे देख सकते हैं.

undefined

झलक दिखला जा 11

डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 11 दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जज के तौर पर फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा हैं. साथ ही पॉपुलर कंटेस्टेंट में शिव ठाकरे, मनीषा रानी, धनश्री अपने डांस मूव्स से दर्शकों को बांधे रखता है.

undefined

अनुपमा

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. लीप के बाद अनुज और अनुपमा अमेरिका में एक दूसरे से मिले हैं. दोनों कब एक होंगे इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी इसे स्टारप्लस पर एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते 15 सालोंं से लोगों के दिलों पर राज करता आया है और अब इस सीरियल में चौथी पीढ़ी को दिखाया जा रहा है. ये शो एंटरटेनमेंट से भरपूर है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

काव्या एक जुनून एक जज्बा

सुमबुल तौकीर खान और मिश्कत वर्मा स्टारर काव्या एक रोमांटिक शो है, जिसमें लीड रोल में मौजूद स्टार्स की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है और लोग इस शो को देखना बेहद पसंद कर रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक
undefined

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस पर प्रसारित घूम है किसी के प्यार में एक बेहद ही चर्चित शो है जिसे हमेशा ही अच्छी टीआरपी मिली है. फिलहाल इस शो में सवी और ईशान की शादी दिखाई जा रही है. दोनों एक दूसरे के परिवार वालों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

undefined

प्रचंड अशोक

अदनान खान और मल्लिका सिंह स्टारर प्रचंड अशोक जल्द ही रिलीज होने वाला है. ये कहानी राजकुमारी करुवाकी और सम्राट अशोका के जीवन को दर्शाएगा.

undefined

तेरी मेरी डोरियां

स्टार प्लस पर प्रसारित शो तेरी मेरी दूरियां अंगद और साहिबा नामक किरदारों के रिश्ते पर आधारित है जो एक दूजे से बिल्कुल अलग हैं लेकिन शादी के डोर से बंधे हुए हैं.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान एक साथ करेंगे रोमांटिक टाइम स्पेंड, अभीरा का टूटेगा दिल
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola