Bigg Boss 17 Winner Leak: सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, ये होंगे पहले रनरअप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 17 की आखिरी शाम आखिरकार आ ही गई, जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर और फर्स्ट-सकेंड रनरअप का भी खुलासा हो गया है. आइये जानते हैं कौन है वो….

विज्ञापन
undefined

सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है. शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी हैं.

विज्ञापन
undefined

अंकिता, मुनव्वर और अभिषेक ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. कई सेलेब्स से लेकर एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट इन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट दे रहे हैं.

undefined

अब सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही सोशल मीडिया पर विजेता की घोषणा कर दी गई है. जी हां मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स के हालिया रिपोर्ट की मानें तो मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने घर ले जाएंगे.

undefined

उनके बाद अंकिता लोखंडे हैं. अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि मन्नारा चोपड़ा चौथे स्थान पर रहीं. अरुण महाशेट्टी पांचवें स्थान पर रहे.

undefined

इस पोल के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि अंकिता और अभिषेक के टॉप तीन फाइनलिस्ट में होने की संभावना है, मुनव्वर के शो जीतने की उच्च संभावना है. दुर्भाग्य से, अब तक, मन्नारा के पास जीतने या यहां तक ​​कि टॉप थ्री फाइनलिस्ट में रहने का कोई मौका नहीं है.

Also Read: Bigg Boss 17 Grand Finale LIVE Updates: मन्नारा-अंकिता की डांस ने चुराई लाइमलाइट, भारती ने किया रोस्ट
undefined

इधर एक्स पर चल रहे ट्रेंड्स की ओर देखें तो सोशल मीडिया यूजर्स ने मुनव्वर को असली विजेता घोषित कर दिया है. कई हैशटैग चल रहे हैं. जिसमें बीबी 17 विनर मुनव्वर, और बर्थडे पर अनमोल गिफ्ट ट्रॉफी शामिल है.

undefined

इधर रिंकू धवण ने भी खुलासा किया है कि अभिषेक और मुनव्वर में से ही कोई ट्रॉफी का हकदार होगा. दोनों प्रतियोगी की जर्नी का मुश्किलों से भरी रही है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 के विनर को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही वह एक लग्जरी गाड़ी भी घर लेकर जाएंगे.

Also Read: Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने से लेकर अंकिता-विक्की की तलाक तक, जानें किन झगड़ों ने बटोरीं सुर्खियां
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola