BB 16 Winner: MC Stan के बिग बॉस 16 विनर बनते ही ट्विटर पर आने लगे ये रिएक्शन, रैपर ने ऐसे मनाया जीत का जश्न

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Feb 2023 11:53 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 16 winner MC Stan: बिग बॉस 16 के फाइनल में प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन थे. एमसी स्टैन बिग बॉस 16 विजेता की ट्रॉफी, 31,80,000 रुपये नकद पुरस्कार और Hyundai Grand i10 Nios अपने घर ले गए.

विज्ञापन

Bigg Boss 16 winner MC Stan: बिग बॉस 16 को इस सीजन का विनर एमसी स्टैन के रूप में मिल ही गया. एमसी ने शिव ठाकरे को मात दे दी. ट्राफी के अलावा रैपर को 31 लाख 80 हजार रुपये मिले. साथ ही एक चमचमाती कार भी. एमसी के जीतते ही ट्विटर पर वो ट्रेंड करने लगे. उनके चाहने वाले खूब सारे ट्वीट कर उन्हें बधाई दे रहे है. साथ ही बिग बॉस की भी तारीफ कर रहे है.

एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 के विनर बनते ही आने लगे ये रिएक्शन

बिग बॉस 16 के फाइनल में प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन थे. एमसी स्टैन बिग बॉस 16 विजेता की ट्रॉफी, 31,80,000 रुपये नकद पुरस्कार और Hyundai Grand i10 Nios अपने घर ले गए. उनके जीत जश्न उनके फैंस मना रहे है. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, हक से विनर एमसी स्टैन. एक यूजर ने लिखा, असली विनर भाई.


https://twitter.com/Vikkupatel18/status/1624854500342366208


https://twitter.com/McStanArmy16/status/1624849222053904393


एमसी स्टैन ने ऐसे मनाया जीत का जश्न

अक्टूबर में बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हुई थी. चार महीने से अधिक समय तक बिग बॉस 16 के घर में रहने के बाद आखिरकार एमसी स्टैन ने ट्राफी अपने नाम कर लिया. एमसी स्टैन ने अपने जीत का जश्न गाना गाकर मनाया. दूसरे और तीसरे उपविजेता के रूप में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी थे. फिनाले में रैपर को सबसे अधिक वोट मिले. बता दें कि सबसे पहले शो से शालीन भनोट बेघर हुए और उसके बाद अर्चना गौतम.


जानें एमसी स्टैन के बारे में

एक समय ऐसा था जब एमसी स्टैन के पास पैसे नहीं थे और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ी. उनके परिवार की आमदनी अच्छी नहीं थी. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है. उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र से कव्वाली गाने से शुरुआत की थी. वो मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म कर चुके हैं. उन्हें ‘वाटा’ गाने से खासा पॉपुलैरिटी हासिल की थी. आज वो एक पॉपुलर रैपर, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर है. एमसी के गाने ‘समझ मेरी बात को’ और ‘अस्तगफिरुल्लाह’ में उनके संघर्ष की कहानी साफ दिखती है.

Also Read: MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर कभी सोते थे सड़कों पर, आज है करोड़ों के मालिक, गले में पहनते है ये खास लॉकेट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola