MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर कभी सोते थे सड़कों पर, आज है करोड़ों के मालिक, गले में पहनते है ये खास लॉकेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Feb 2023 7:02 AM
BB16 Winner MC Stan: बिग बॉस 16 में एमसी स्टैन चेन, कंगन और सोने की अंगूठी ज्वेलरी पहने दिख जाते है, जिसकी कीमत करोड़ों में होती है. उनके गले में Slatt Chain आपने देखा होगा. इसका मतलब आपको बताते है.
BB16 Winner MC Stan: बिग बॉस 16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट एमसी स्टैन (MC Stan) टॉप 5 में शामिल थे और अब वो इस सीजन के विनर बन गए है. शिव ठाकरे को मात देकर एमसी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. बिग बॉस के घर में अपने खेल के अलावा रैपर अपने महंगे आउटफिट और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहते है. सिंगर के गले में कई तरह के लॉकेट दिखते है. एक लॉकेट वो Slatt वाला पहनते है. चलिए आपको बताते है इसका मतलब क्या होता है.
एमसी स्टैन बिग बॉस 16 में चेन, कंगन और सोने की अंगूठी ज्वेलरी पहने दिख जाते है, जिसकी कीमत करोड़ों में होती है. उनके गले में Slatt Chain आपने देखा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका मतलब लव ऑल द टाइम होता है. इस नाम का लॉकेट अक्सर रैपर्स पहनते है, जिसमें उनका लुक काफी जचता है. वैसे तो Slatt का एक और मतलब होता है जो रैपर्स अपने क्लोज फ्रेंड के लिए करते है.
https://www.instagram.com/p/Ciul6oyp2mD/
23 साल के एमसी स्टैन पुणे के एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है. एमसी का एलबम तड़ीपार और इंसान को काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया. उन्होंने देसी हिप हॉप उद्योग में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने एल्बम इंसान के लिए रफ़्तार और इक्का के साथ भी सहयोग किया है, जो देसी हिपहॉप उद्योग के दो सबसे प्रमुख रैपर हैं.
https://www.instagram.com/p/CjLYz5aDMso/
एमसी स्टैन ने 12 साल की उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी रैप म्यूजिक की ओर बढ़ने लगी. आज वो एक पॉपुलर रैपर, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैन के पास एक बार जब पैसे खत्म हो गए थे तब उन्होंने सड़कों पर रात गुजारा था. एमसी के गाने ‘समझ मेरी बात को’ और ‘अस्तगफिरुल्लाह’ में उनके संघर्ष की कहानी साफ दिखती है. रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनकी नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










