Bigg Boss 16: मिस बिकिनी इंडिया रह चुकी हैं अर्चना गौतम, रवि किशन को बेचा था प्लॉट, जानें ये अनसुना किस्सा

सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर रवि किशन ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, वाह ये तो मुझे ख़ुद याद नहीं था अर्चना की स्ट्रगल से @BiggBoss का सफ़र शानदार जय हो.
Bigg Boss 16 Archana Gautam Audition Clip: ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले कल होने वाला है. फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और दर्शक जानने के लिए बेताब है कि किसके सिर ताज सजेगा. हालांकि विनर के रूप में कुछ नामों की चर्चा पहले से हो रही है. टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट है. इस बीच अर्चना का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी पुराना है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर रवि किशन ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, वाह ये तो मुझे ख़ुद याद नहीं था अर्चना की स्ट्रगल से @BiggBoss का सफ़र शानदार जय हो. वीडियो में अर्चना ऑडिशन देते हुए दिख रही है. ये वीडियो 9 साल पुराना है. वो बाजीगर नाम के शो में ऑडिशन देने गई थी.
वाह ये तो मुझे ख़ुद याद नहीं था अर्चना की स्ट्रगल से @BiggBoss का सफ़र शानदार जय हो । https://t.co/my2gAtqfdZ
— Ravi Kishan (@ravikishann) February 2, 2023
वीडियो में अर्चना गौतम कहती है, वो रवि किशन से मिलने के लिए काफी उत्साहित है. अर्चना कहती है कि वो सेल्स में है औऱ उसे मौका मिला तो उसे शो में आना पड़ा. वो कहती है उन्हें सर से मिलना था, इसलिए भी वो आई. वो कहती है कि पहले नंबर पर काम होता है और दूसरे नंबर पर किसी और चीज को देंगे. वो बताती है कि उन्होंने रियल स्टेट में काम किया है. रवि किशन ने पूछा कि क्या सेल करती हैं आप? अर्चना गौतम कहती है, वो फ्लैट और प्लॉट सेल करती है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
Also Read: Bigg Boss 16 Finale: कब होगा बिग बॉस 16 का फिनाले? यहां जानें डेट, टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सबकुछ
अर्चना गौतम एक राजनेता, मॉडल और अभिनेत्री हैं. वह एक ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर भी हैं और मिस बिकिनी इंडिया 2018 जीती हैं. अर्चना मेरठ, यूपी की रहने वाली हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है. एक्ट्रेस पत्रकार बनना चाहती थी, लेकिन वह मॉडल बन गई. अर्चना ने 26 साल की उम्र में चुनाव लड़ा. हालांकि वह चुनाव हार गई. अर्चना ने 2015 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती के साथ एक कैमियो से बॉलीवुड में शुरुआत की. वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म हसीना में भी थी. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










