Bigg Boss 16: साथ निभाना साथिया की गोपी बहू-रिधिमा पंडित लेंगी बिग बॉस में एंट्री, देखें कंटेस्टेंट लिस्ट

बिग बॉस 16 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि 16वें सीजन का प्रीमियर 1 अक्टूबर से शुरू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी फेम रिधिमा पंडित और साथ निभाना साथिया की गोपी बहू जिया मानेक शो का हिस्सा बन सकती है.
Bigg Boss 16: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 Date) का प्रीमियर 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड है. शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. टीजर में सलमान ने कहा कि 15 साल में सभी ने अपने खेल खेले हैं, लेकिन इस बार इसे खेलने की बारी बिग बॉस की होगी. प्रोमो को देखकर फैंस की बेताबी बढ़ गई है. सलमान खान के शो में इस बार कई बड़े चेहरे नजर आने वाले है. जिसमें अब कहा जा रहा है कि पूर्व बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी रिधिमा पंडित और साथ निभाना साथिया की पूर्व गोपी बहू जिया मानेक सलमान के शो का हिस्सा बन सकती है.
टेलीचक्कर के अनुसार, बिग बॉस 16 के निर्माताओं ने जिया मानेक और रिधिमा पंडित से संपर्क किया है. कथित तौर पर दोनों अभिनेत्रियों से बातचीत चल रही है और जल्द ही यह पता चल जाएगा कि उनके बीच चीजें ठीक हो गई हैं या नहीं. बता दें कि पिछले साल रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट में से एक थीं. उन्हें एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में माना जाता था, हालांकि, उन्हें उम्मीद से जल्दी शो से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, उनका एलिमिनेशन दर्शकों के माध्यम से नहीं बल्कि उनके साथ मौजूद कंटेस्टेंट ने किया था.
Also Read: आलिया भट्ट के बिना बाथरुम भी नहीं जा पाते हैं रणबीर कपूर…एक्टर ने खुद किया खुलासा
इस बीच पिछले कई सीजन से जिया का नाम भी सामने आ रहा है. लेकिन उन्हें कभी शो में आने का मौका नहीं मिला. कहा जा रहा था कि पिछले सीजन से कुछ कारणों से मेकर्स और एक्ट्रेस में समझौता नहीं हुआ था. यह देखा जाना बाकी है कि जिया बिग बॉस 16 में ऑनबोर्ड होती है या फिर नहीं. दूसरी ओर, फैसल शेख, करण कुंद्रा, शुभांगी अत्रे, फहमान खान, टीना दत्ता, नुसरत जहां, जन्नत जुबैर, निशा पांडे जैसे स्टार्स शो का हिस्सा हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










