Bigg Boss 16 House: बिग बॉस 16 का घर अंदर से है बेहद आलीशान, देखें किचन से बेडरूम एरिया तक की INSIDE PICS

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16 House: बिग बॉस 16 का घर अंदर से है बेहद आलीशान, देखें किचन से बेडरूम एरिया तक की INSIDE PICS

सलमान खान का शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू हो रहा है. इस बार शो का थीम सर्कस है. बिग बॉस का घर अन्दर से कैसा दिखेगा, फैंस जानने के लिए उत्सुक है. चलिए दिखाते है आपको तसवीरें.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान का शो बिग बॉस 16 दर्शकों को एंटरटेन करने वापस आ गया है. आज से यानी 1 अक्टूबर से शो कलर्स पर रात 9: 30 शुरू होगा. इस बार घर का इंटीरियर कैसा होगा, ये फैंस जानना चाहते है. घर के अन्दर की तसवीरें आपको दिखाते है.

undefined

उमंग कुमार द्वारा डिजाइन किए गए इस महलनुमा घर में 13 हस्तियों को 105 दिनों के लिए रहेंगे. चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे है.

undefined

बिग बॉस 16 का किचन में एक भव्य कार्निवल जैसा सेटअप है जो मार्की टैसल्स, हाथी चित्रों और सर्कस युग को दर्शाने वाली हर चीज से सजा है.

undefined

किचन एरिया काफी खूबसूरत है. चारों तरफ कुर्सी लगा हुआ है और लाइटिंग भी जबरदस्त है. रेड और येलो कलर से सजा किचन एरिया से आपकी नजर नहीं हटेगी.

undefined

इस बार बिग बॉस 16 में चार अलग-अलग बेडरूम होंगे. ओमंग कुमार बी और वनिता ओमंग कुमार द्वारा डिजाइन किए गए चारों बेडरूम का नाम रखा गया है – ‘फायर रूम’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट रूम’, ‘कार्ड्स रूम’ और ‘विंटेज रूम’.

undefined

बिग बॉस 16 का कन्फेशन रूम को एक सर्कस वैगन में आकार दिया गया है. लाल रंग और रोशनी इसे राजसी बनाते है. चारों तरफ लाइट से सजाया गया है.

undefined

पूल एरिया भी काफी आलीशान है. घर को डिजाइन करने के बारे में बोलते हुए निर्देशक उमंग कुमार और वनिता कुमार ने कहा, हमने विंटेज सर्कस के युग को पुनर्जीवित करने के लिए घर के इंटीरियर के साथ कल्पना, मस्ती, चमक और जादू की दुनिया को बाहर लाने की कोशिश की है.

undefined

बाथरूम एरिया को एक टेंट के रूप में बनाया गया है. प्रवेश द्वार पर मिरर लगा हुआ है. गुलाबी, सफेद और नारंगी कलर का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola