ePaper

Bigg Boss 15: सलमान खान नहीं हैं सिंगल! शहनाज गिल से बातों- बातों में ही एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

Updated at : 30 Jan 2022 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: सलमान खान नहीं हैं सिंगल! शहनाज गिल से बातों- बातों में ही एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल, सलमान खान के साथ दिख रही है. इस दौरान एक्ट्रेस सलमान से ऐसा सवाल पूछती है, जो अब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Finale: बिग बॉस 15’ के विनर के नाम का आज रात खुलासा हो जाएगा. फाइनलिस्ट में अभी 5 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल है. हालांकि निशांत भट्ट के शो से निकलने की बात कही जा रही है. शो में शहनाज गिल भी आने वाली है और वो सलमान खान के साथ काफी मस्ती करते दिखती है.

बिग बॉस 15 का नया प्रोमो

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल, सलमान खान के साथ दिख रही है. इस दौरन शहनाज कहती है, मैं पंजाब की कैटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल हो गई हूं, क्योंकि अब इंडिया की कटरीना कैफ पंजाब की कैटरीना कैफ बन चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CZV82ZBFdH1/

शहनाज गिल ने सलमान खान से पूछा ये सवाल

शहनाज गिल की बात पर सलमान खान कहते है सही बात है सब खुश है. जिसके बाद सना फिर कहती है, सर बस आप खुश रहो बस. आप सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो. शहनाज की बात पर एक्टर जवाब देते है, जब हो जाऊंगा तो ज्यादा अच्छा लगूंगा. ये सुनकर एक्ट्रस फटाक से पूछती है, अच्छा कमिटेड हो?‘ बस इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.

Also Read: Bigg Boss Finale: सलमान खान के सामने करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया KISS, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडिया पर फैंस के कमेंट्स

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बिग बॉस के मंच पर आए है शहनाज और सलमान, अपनी जुगलबंदी से करेंगे वो आप का एंटरटेनमेंट. वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये सिर्फ हमारी सना ही बोल सकती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सलमान सर कितने अच्छे लगते है सना के साथ. एक और यूजर ने लिखा, सर के एक्सप्रेशन तो देखो.

निशांत भट्ट शो से हुए बाहर?

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि देसाई के बाहर जाने के बाद निशांत भट्ट भी बाहर हो गए है. निशांत ने पैसों से भरा हुआ बैग लिया और घर से जाने का फैसला किया. हालांकि ऐसा हुआ है या नहीं इसके लिए आत का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola