क्या गुपचुप शादी कर चुकी हैं Akasa Singh? सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Published by :Sheetal Choubey
Published at :28 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Akasa Singh

अकासा सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या बिग बॉस 15 फेम अकासा सिंह की शादी हो गई है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का पूरा सच.

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मशहूर सिंगर और बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अकासा सिंह की शादी की खबरें खूब उड़ रही हैं. लोग कह रहे थे कि अकासा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है या वह जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिन्हें देखकर फैंस को लगा कि वह शादी के बंधन में बंध गई हैं. लेकिन अब खुद अकासा सिंह ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

Akasa's Insta Story

“मेरी नहीं, मेरी सहेली की शादी है”

अकासा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए साफ किया कि शादी उनकी नहीं बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा की है. अकासा ने उत्तराखंड में हो रही शादी की रस्मों की झलक दिखाई और मजाक में लिखा, “इसकी हो रही है भाई, मेरी नहीं.”

दरअसल, मेहरीन पीरजादा ने 26 अप्रैल को अर्श औलख के साथ हिमाचल प्रदेश में शादी की है और अकासा अपनी दोस्त की खुशियों में शामिल होने वहां पहुंची थीं.

क्यों शुरू हुई थीं शादी की अफवाहें?

अकासा की शादी की खबरें तब और तेज हो गईं जब उन्हें मुंबई में एक बड़े डिजाइनर के पास देखा गया. साथ ही यह भी चर्चा थी कि वह इस साल के आखिर (नवंबर या दिसंबर) में किसी विदेशी बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं. हालांकि अकासा ने अभी इन खबरों को अफवाह बताया है.

कौन हैं अकासा सिंह?

अकासा सिंह बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर हैं. उन्होंने ‘खींच मेरी फोटो’, ‘ठग रांझा’ और ‘नागिन’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. साल 2021 में वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आई थीं, जहां से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. आजकल उनका नया गाना ‘जब तलक’ (फिल्म कॉकटेल 2 से) काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के लिए आवाज दी है.

यह भी पढ़ें: Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola