Bigg boss 14 में आम आदमी की भी होगी एंट्री, मई 2020 से शुरू होगा ऑडिशन!
Bigg boss 14 के नये सीजन को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है. पिछले शो में सभी सेलिब्रिटीज ने एंट्री ली थी, लेकिन इस बार शो में कॉमनर्स भी शामिल होंगे.
Bigg boss 14: Bigg boss 13 का शो हाल ही में खत्म हुआ. सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को काफी पसंद किया गया था. सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर रहे. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस के नये सीजन को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है. पिछले शो में सभी सेलिब्रिटीज ने एंट्री ली थी, लेकिन इस बार शो में कॉमनर्स भी शामिल होंगे.
Also Read: कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को Salman की डांट, बोले- ‘घरवालों की अर्थी उठाओगे क्या..’
पिंकविला की खबर के मुताबिक, शो के नए सीजन में कई मौकों पर कॉमनर्स दिखाई देंगे. इस सीजन में शो के लिए ऑडिशन मई 2020 में शुरू हो जाएंगे. ये ऑडिशन कॉमनर्स के लिए होंगे. घर को जंगल में बदल दिया जाएगा. वहीं शो में केवल 4-5 कॉमनर्स होंगे बाकी के सेलिब्रिटी ही एंट्री करेंगे. बता दें कि पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला थे और असीम रियाज रनरअप रहे.
गौरतलब है कि शो का 13वां सीजन ऐतिहासिक रहा. शो में सभी सेलिब्रिटीज ने एंट्री ली. 13वें सीजन से पहले कुछ सीजन्स में कॉमनर्स आए थे. एक सीजन में तो कॉमनर मनवीर गुर्जर विजेता भी बने थे. लेकिन बिग बॉस का 12वां सीजन काफी डाउन रहा था. इसलिए 13वें सीजन में कोई कॉमनर नहीं लिया गया. 14 वें सीजन में कॉमनर्स के होने की खबरें आ रही हैं. ऐसे में फैंस के लिए ये सीजन काफी दिलचस्प होगा.
वहीं, लॉकडाउन के कारण इस समय सलमान अपने पनवेल फार्म हाउस पर फंसे हैं. वो करीब महीनाभर पहले वहां गए थे और लॉकडाउन के कारण मुंबई नहीं लौट पाए. उनके साथ सिवाये पापा सलीम खान और भाई सोहेल खान के सभी परिवार वाले हैं.
कुछ दिन पहले सलमान खान ने वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान लॉकडाउन तोड़ने वालों पर काफी गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे थे. सलमान ने लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और डॉक्टर्स का सम्मान करने की अपील की. सलमान ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं वो बहुत बहादुर हैं, लेकिन क्या वो इतने बहादुर हैं कि अपनी गलती की वजह से अपने घरवालों की जान खतरे में डालेंगे और फिर उनकी अर्थी उठाओगे? सलमान ने कहा कि ये ऐसे बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है और अगर अब भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो ये धीरे-धीरे पूरे देश को खत्म कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










