कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को Salman की डांट, बोले- ‘घरवालों की अर्थी उठाओगे क्या..’

Updated:
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को Salman की डांट, बोले- ‘घरवालों की अर्थी उठाओगे क्या..’

Salman Khan ने एक वीडियो जारी करके अपने फैंस को संदेश दिया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) को देश में फैलने से रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे लोगों और फैंस को तसवीरों और वीडियो से लगातार कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे है. अब बॉलीवुड दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो लॉकडाउन तोड़ने वालों पर काफी गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं. इसमें सलमान ने लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और डॉक्टर्स का सम्मान करने की अपील की.

Also Read: Salman जब भी किसी से मिलते हैं तो सबसे पहले पूछते है ये सवाल? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में सलमान लॉकडाउन तोड़ने वालों पर काफी गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और डॉक्टर्स का सम्मान करने की अपील की. सलमान ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं वो बहुत बहादुर हैं, लेकिन क्या वो इतने बहादुर हैं कि अपनी गलती की वजह से अपने घरवालों की जान खतरे में डालेंगे और फिर उनकी अर्थी उठाओगे? सलमान ने कहा कि ये ऐसे बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है और अगर अब भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो ये धीरे-धीरे पूरे देश को खत्म कर देगी.

सलमान खान ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है. सलमान खान ने वीडियो में कोरोना वायरस पर बात करते हुए कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा. वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा.

सलमान खान ने कोरोना वायरस पर फैंस को आगे समझाते हुए कहा, ‘अगर नमाज पढ़नी है तो घर में पढ़ो, पूजा करनी है तो घर में करो. बचपन में यही पढ़ा था और सिखाया गया था कि भगवान सबके अंदर हैं. अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर जाना है तो निकलो घर से बाहर.’

सलमान ने कहा कि जो डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं. आइसोलेशन से संक्रमित भागे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा कि उन्हें कोरोना नहीं होगा लेकिन चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैली जा रही है. हर बात के दो पहलू होते हैं. इस बात के भी हैं एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे. सलमान ने आगे कहा कि कि ऐसा नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए सेना बुलानी पड़े.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola