ePaper

Bigg Boss 14: सेट पर पहुंची डॉक्‍टर्स की टीम, क्‍या खतरे में है सलमान खान का शो?

Updated at : 27 Aug 2020 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: सेट पर पहुंची डॉक्‍टर्स की टीम, क्‍या खतरे में है सलमान खान का शो?

bigg boss 14 a team of doctors visit the sets to check precautionary measures know latest update and contestant list bud: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को ए‍क महीने के लिए टाल दिया है और इसका प्रीमियर अब 4 अक्‍टूबर को होगा. शो के लिए लगातार कई चर्चित‍ सेलब्‍स के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन हाल ही में बिग बॉस के सेट पर डॉक्‍टर्स की टीम पहुंची थी.

विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को ए‍क महीने के लिए टाल दिया है और इसका प्रीमियर अब 4 अक्‍टूबर को होगा. शो के लिए लगातार कई चर्चित‍ सेलब्‍स के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन हाल ही में बिग बॉस के सेट पर डॉक्‍टर्स की टीम पहुंची थी.

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स और मेजरमेंट्स को चेक करने के लिए डॉक्‍टर्स की टीम ‘बिग बॉस 14’ के सेट पर पहुंची थी. बिग बॉस के घर में एक साथ कई लोग रहने वाले हैं. ऐसे में मेकर्स उनकी सेहत को लेकर काफी गंभीर हैं. पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि शो में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रतिभागियों को शो में इंट्री की इजाजत मिलेगी.

बिग बॉस 14 के संभावित प्रतियोगियों में अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का नाम तय है. जैस्मिन के साथ साथ निशांत मलकानी का नाम भी लगभग तय ही लग रहा है क्योंकि उन्होंने आनन फानन में अपने शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा,जिसमें वो लीड भूमिका में हैं को अलविदा कह दिया है.

जैस्मिन, निशांत के साथ अभिनेता शगुन पांडेय के नाम की भी चर्चा है. यह चर्चा इसलिए सही भी लग रही है क्योंकि सगुन पांडेय ने भी कुछ हफ्ते पहले ही अपने शो तुझसे है राब्ता को अलविदा कहा है जिसका वे पिछले डेढ़ साल से हिस्सा थे. इस नाम के साथ साथ पवित्र पुनिया,नैना सिंह और कुमार शानू के बेटे जान शानू का नाम भी सामने आ रहा है.

Also Read: अनुष्‍का शर्मा ने शेयर की ‘गुड न्‍यूज’, लॉकडाउन में इन सेलेब्‍स ने भी अनाउंस की प्रेग्‍नेंसी

खबरें हैं कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और शिविन नारंग (Shivin Narang) शो का हिस्‍सा बन सकते हैं. दोनों टीवी स्टार्स को रियलिटी शो बिग बॉस 2020 का ऑफर मिला है. ऐसा सुनने में आ रहा है कि जेनिफर विंगेट को शो के लिए प्रति सप्ताह तीन करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है. हालांकि वह इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसे लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola