Bhool Bhulaiyaa 3 Star Cast Fees: कार्तिक आर्यन के आगे फीकी पड़ी विद्या बालन की फीस, बाकी स्टार्स को मिले इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release

Bhool Bhulaiyaa 3 Star Cast Fees: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आइये जानते हैं हॉरर-कॉमेडी मूवी के लिए स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए है.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Star Cast Fees: साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है. हर कोई हॉरर-कॉमेडी की रिलीज का इंतजार कर रहा है. मूवी दिवाली के मौके पर दस्तक देगी. हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया था. जिसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में वापस आए. वहीं विद्या बालन ने मंजुलिका बनकर सबका दिल जीत लिया. इसके अलावा स्टारकास्ट में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विजय राज, राजपाल यादव जैसे स्टार्स भी हैं. अनीस बज्मी फिल्म के निर्देशक हैं और कथित तौर पर अभिनेताओं को मूवी के लिए भारी-भरकम फीस दी गई है.

भूल भुलैया 3 के लिए स्टारकास्ट को मिली कितनी फीस

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन फिल्म के हाईएस्ट पेड अभिनेता हैं. रूह बाबा का किरदार निभाने वाले कार्तिक ने 45-50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. कथित तौर पर, भूल भुलैया 2 के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन फिल्म की सुपर सफलता के साथ, उनकी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई. अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने कथित तौर पर भूल भुलैया 3 के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी ने फिल्म के लिए 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं.

मंजुलिका को भूल-भूलैया 3 के लिए मिली इतनी फीस

विद्या बालन भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में ओजी मंजुलिका के रूप में लौट आई हैं. खबरों के मुताबिक, विद्या को अपने किरदार के लिए कथित तौर पर 8-10 करोड़ रुपये मिले थे. बॉलीवुड की धक-धक क्वीन अपने फैंस को डराने के लिए पूरी तरह तैयार है. माधुरी इस फ्रैंचाइजी में शामिल होने वाली लेटेस्ट अभिनेत्री हैं और कथित तौर पर उन्हें 5-8 करोड़ रुपये मिले हैं. राजपाल यादव, जो छोटे पंडित की भूमिका के लिए लोकप्रिय हैं, भूल-भूलैया 3 में अपने रोल के लिए 2-3 करोड़ रुपए कमाए.

कब रिलीज होगी भूल-भूलैया 3

भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से क्लैश के लिए पूरी तरह तैयार है. उस दिन दिवाली की छुट्टी है, ऐसे में दोनों ही फिल्म की ओपनिंग कमाल की हो सकती है. सिंघम अगेन के ट्रेलर को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने दो बड़ी फिल्मों के इस बड़े क्लैश पर बात की और कहा दिवाली की छुट्टी होने के कारण दोनों फिल्में चल सकती हैं और वह रोहित शेट्टी की फिल्म भी देखेंगे.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही ‘भूल भुलैया 3’ के क्लाइमैक्स का हो गया खुलासा, जानें कियारा आडवाणी से क्या है कनेक्शन

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: पिटबुल-दिलजीत के मोडिफाई वर्जन पर झूम उठेंगे आप, कार्तिक आर्यन का डांस देख फैंस बोले- उफ्फ

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन फिल्म के हाईएस्ट पेड अभिनेता हैं. रूह बाबा का किरदार निभाने वाले कार्तिक ने 45-50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. कथित तौर पर, भूल भुलैया 2 के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन फिल्म की सुपर सफलता के साथ, उनकी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई. अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने कथित तौर पर भूल भुलैया 3 के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी ने फिल्म के लिए 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं.