ePaper

Viral Video: अरविंद अकेला कल्लू के 'राजा जी' गाने पर पूरा पटना हिला गई श्वेता महारा, इंटरनेट पर बवाल मचा रहा धमाकेदार वीडियो

Updated at : 22 Oct 2025 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा का वायरल वीडियो

Viral Video: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता महारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाल ही में पटना के एक कार्यक्रम में उनका धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अरविंद अकेला कल्लू के सुपरहिट गाने ‘राजा जी’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता महारा इन दिनों श्वेता सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मों और गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया है. जब भी उनका नया गाना या फिल्म रिलीज होता है, तब फैंस उनपर जमकर प्यार बरसाते है. इसी बीच उनका एक धमाकेदार डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेडिशनल लुक में श्वेता ने अरविंद अकेला कल्लू के ‘राजा जी’ गाने पर जबरदस्त डांस किया है, उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी फैंस को दीवाना बना रहे है. 

4.1 मिलियन मिले व्यूज

दरअसल, हाल ही में श्वेता पटना के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने दर्शकों से पूछा कि हरयाणवी, पंजाबी, राजस्थानी या हिंदी गानों में किसपर डांस करना चाहते है. हालांकि जब फैंस के तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो, श्वेता ने भोजपुरी गाना चलवाया. इसके बाद पूरी ऑडियंस खुशी से शोर मचाने लगती है और श्वेता उस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस शुरू करती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 4.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर फैंस इसे शेयर और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

फैंस ने की जमकर तारीफ

फैंस ने श्वेता के इस डांस को “पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस” बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि ‘श्वेता ने इस गाने को और भी खास बना दिया है’. उनकी इस वायरल परफॉर्मेंस ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया है. बता दें, अरविंद अकेला कल्लू का “राजा जी” गाना पहले ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है. अब श्वेता के इस डांस ने इस गाने की लोकप्रियता और बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें: Chhath Special Bhojpuri Movies: छठी मईया की भक्ति और आस्था देखने के लिए इन भोजपुरी फिल्मों को देखना न भूलें, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Superhit Bhojpuri Chhath Geet: शारदा सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक, इन सुपरहिट छठ गीतों के बिना अधूरा है यह महापर्व, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola