ePaper

पवन सिंह-निरहुआ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गर्दा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated at : 24 Jan 2024 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
पवन सिंह-निरहुआ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गर्दा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जब बात आती है, तो लोगों के जहन में सिर्फ बॉलवुड फिल्मों का ही नाम आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2008 में एक भोजपुरी फिल्म आई थी जिसने कलेक्शन के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था, आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी इंडस्ट्री बीते कुछ सालों में काफी ज्यादा प्रोग्रेस कर रही है. भोजपुरी के कुछ सुपरस्टार ऐसे हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है. लिस्ट में पावरस्टार पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे ऊपर है. इसी हिट जोड़ी की एक फिल्म आई थी 2008 में जिसने शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम बना लिया था.

undefined

साल 2008 में आई फिल्म प्रतिज्ञा भोजपुरी की एक बेहतरीन म्यूजिकल ड्रामा थी, जिसने रिलीज के बाद कोहराम मचा दिया था. ये फिल्म 1 फरवरी 2008 को रिलीज हुई थी.

undefined

फिल्म प्रतिज्ञा के कास्ट में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मौजूद थे, इनके साथ बतौर हीरोइन मशहूर एक्ट्रेस पाखी हेगडे लीड रोल में मौजूद थी.

undefined

प्रतिज्ञा मूवी का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय की ओर से किया गया था, इसकी कहानी संजय राय ने लिखी थी और इसे प्रोड्यूस सम्राट यदुवंशी ने किया था. इस फिल्म में पाखी हेगडे के साथ साइड रोल में सोनाली जोशी और मोनालिसा भी नजर आई थी.

undefined

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट सिर्फ 78 लाख रुपए का था, लेकिन इसने अपने बजट से लगभग 28 गुना कमाई की थी. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 22 करोड़ रुपए का था.

Also Read: Bhojpuri Movies On OTT: फ्री में ओटीटी पर देखें ये भोजपुरी फिल्में, पवन सिंह से खेसारी तक की मूवीज शामिल
undefined

फिल्म प्रतिज्ञा की कहानी दो भाइयों के ऊपर आधारित थी, जिनमें अटूट प्यार था लेकिन इनके रिश्ते के बीच लालच और नफरत आ गई. जिसके बाद सबकुछ बदल गया. दरअसल इस फिल्म में दोनों भाइयों की लड़ाई पहले भाई की बीवी के वजह से होती है.

undefined

बताया जाता है कि ये सुपरहिट फिल्म जब रिलीज हुई थी तो रिलीज के बाद से ही थिएटर लगातार हाउसफुल रहते थे और ये फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में रही थी. इस फिल्म ने अपनी कमाई से कई बॅालिवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था.

undefined

2014 में फिल्म प्रतिज्ञा का एक सीक्वल रिलीज हुआ था जिसमें पवन सिंह और खेसारी लाल की एवरग्रीन जोड़ी ने कमबैक किया था. इस फिल्म ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पहले पार्ट के भांति ये उतनी कामयाब नहीं हो पाई.

undefined

पावरस्टार पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी ने प्रतिज्ञा के अलावा एक और शपथ, पुलिस मुजरिम, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Bhojpuri Movies On OTT: रोंगटे खड़े कर देंगी भोजपुरी की ये 6 हॉरर फिल्में, फ्री में ओटीटी पर देखें, LIST
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola