शिवानी सिंह का नया गाना रिलीज, अनुराधा यादव के एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2026 11:52 AM

विज्ञापन

अनुराधा यादव, फोटो-यूट्यूब

Shivani Singh New Bhojpuri Song Mehari Raj Kari: ‘मेहरी राज करी’ गाने में अनुराधा यादव देसी लुक में दिख रही है. शिवानी सिंह का नया गाना रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song Mehari Raj Kari: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया गाना तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. सिंगर शिवानी सिंह की आवाज में रिलीज हुआ ‘मेहरी राज करी’ आज 30 मार्च को वेव म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. इस म्यूजिक वीडियो में अनुराधा यादव का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. उनके डांस मूव्स कमाल लग रहे. उनका ट्रेडिशनल लुक उनके लुक को और निखार रखा है. 

‘मेहरी राज करी’ का वीडियो 

म्यूजिक ने बढ़ाया गाने का चार्म

शिवानी सिंह के सॉन्ग ‘मेहरी राज करी’ के बोल पीके अनमोल ने लिखे हैं, जो पूरी तरह देसी फ्लेवर से भरपूर हैं. म्यूजिक डायरेक्शन रेलहन स्टूडियोज और प्रकाश सोनी ने किया है. दर्शकों को इसकी बीट्स और एनर्जी पसंद आएगी. वीडियो निर्देशक गोविंद प्रजापति है. रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने को 17 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है.

गाने में दिखा अनुराधा यादव का दबंग अंदाज 

इस गाने में अनुराधा यादव कहती हैं कि उन्हें किसी से डरने या किसी का लिहाज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका पति दबंग और रंगबाज है, जिसके चलते उनका रुतबा भी अलग है. वह खुद को सजने-संवरने वाली, खुश रहने वाली और अपने लाइफ को एंजॉय करने वाली महिला बताती हैं. गाने में वह यह भी जताती हैं कि उनके पति का प्रभाव इतना है कि शासन-प्रशासन तक उनकी पकड़ है और अगर वह कुछ कह दें तो काम तुरंत पूरा हो जाता है. वह बताती हैं कि उनके पति दुनिया की परवाह नहीं करते, बल्कि लोग खुद उनसे सलाह लेने आते हैं. अनुराधा अपने पति पर गर्व महसूस करती हैं. अनुराधा कहती है वह कदम रखते हैं, वहां उनका ही राज चलता है. कुल मिलाकर पूरे गाने में अनुराध अपने पति की तारीफ ही करती है. 

यह भी पढ़ें- ‘गजब के आइटम’ में अंकुश राजा का जलवा, मुस्कान गुप्ता ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola