‘गजब के आइटम’ में अंकुश राजा का जलवा, मुस्कान गुप्ता ने बढ़ाया क्रेज
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2026 9:17 AM
अंकुश राजा और मुस्कान गुप्ता, फोटो- यूट्यूब
Ankush Raja Bhojpuri Song Gajab Ke Item: अंकुश राजा के नये सॉन्ग ‘गजब के आइटम’ में शानदार म्यूजिक, कैची लिरिक्स और मुस्कान गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं.
Ankush Raja Bhojpuri Song Gajab Ke Item: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा एक बार फिर अपने नए गाने ‘गजब के आइटम’ के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. यह गाना आज यानी 30 मार्च को Tak Tak Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है. गाने में अंकुश की आवाज हमेशा की तरह जोश और एनर्जी से भरपूर है. वहीं वीडियो में मुस्कान गुप्ता अपने ग्लैमरस अंदाज से गाने में चार चांद लगा रही हैं.
देखें ‘गजब के आइटम’ का वीडियो
लिरिक्स ने बढ़ाया गाने का क्रेज
‘गजब के आइटम’ के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जो काफी कैची और याद रखने लायक हैं. गाने का म्यूजिक आर जे. कांग ने तैयार किया है. वीडियो में मुस्कान गुप्ता स्कर्ट और टॉप में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं, जिससे उनका लुक काफी ट्रेंडी लग रहा है. वहीं अंकुश राजा भी अपने स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री वीडियो में शानदार दिख रही है. सॉन्ग में म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.
गाने से जुड़े अन्य कलाकार इस प्रकार हैं-
वीडियो निर्देशक – गोल्डी जयसवाल
कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
डीओपी- राजन वर्मा
संपादक-संदीप यादव
डीआई – रोहित सिंह
मेकअप – राहुल राज
वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
मैनेजर – नितेश यादव (नेता जी)
अंकुश राजा के टॉप हिट गानों पर एक नजर
अंकुश राजा ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनके हाल के हिट गानों में ‘सदिया करिया’, ‘सेनूरा लगावे आजा’ और ‘सुघर लईकी’ जैसे ट्रैक शामिल हैं. इसके अलावा ‘पार्लर के बिल’, ‘गर्मी जय ग्लूकोज से’ और ‘लईका होखे के बा’ भी तेजी से वायरल हुए. वहीं पुराने हिट गानों की बात करें तो ‘हमके दुल्हन बनाला’, ‘दरलू तू रहरी में’, ‘जान मारे अंखिया के कजरा’ और ‘कुंवारे में गंगा नहाईले बानी’, ‘सैयां जी दिलवा मांगेले गमछा बिछाई के’, ‘चढ़ल जवानी रसगुल्ला’, ‘पलंग सागवान के’ और ‘घात ऐ राजा’ जैसे गानों ने उन्हें खास पहचान दिलाई.
यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘पिय ना जवानी’ आउट, सुनीता सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज
यह भी पढ़ें- देसी रोमांस और स्टाइलिश लुक के साथ आया ‘काई कलर साड़ियां’, दामिनी यादव का जलवा
यह भी पढ़ें- आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










