शिल्पी राज और आस्था सिंह का धमाकेदार गाना 'उखिया में बोलेला सियार', रिलीज होते ही छाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2026 3:04 PM

विज्ञापन

भोजपुरी गाना 'उखिया में बोलेला सियार' का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब

शिल्पी राज के नये गाने 'उखिया में बोलेला सियार' में आस्था सिंह का देसी अंदाज फैंस को दीवाना कर देगा. अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा है तो यहां आप इस वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song ukhiya mein bolela siyaar: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘उखिया में बोलेला सियार’ IVY Music Hit के बैनर तले रिलीज किया गया. ये सॉन्ग 30 मार्च 2026 को रिलीज किया गया है. इस गाने में शिल्पी राज की दमदार आवाज और आस्था सिंह का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलता है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड होना शुरू कर दिया है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

देखें शिल्पी राज के नये सॉन्ग ‘उखिया में बोलेला सियार’ का वीडियो

आस्था सिंह का जलवा

गाने के वीडियो में आस्था सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनका देसी लुक और जबरदस्त डांस दर्शकों को उनका दीवाना बना देगा. गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक कंपोज छोटू रावत ने तैयार किया है. वीडियो में गांव की सेटिंग, रंग-बिरंगे कपड़े और पारंपरिक माहौल गाने के देसी फ्लेवर को पूरी तरह दिखाते हैं.

शिल्पी राज के गाने

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज़ से कई हिट गाने दिए हैं. कुछ गानों में “राजा जा तारा लंदन”, “नाचा ये बलमुआ खेसारी स्टाइल”, “हवा साए साए”, “हर हर शंभू शिव से का”, “शिल्पी राज भोजपुरी सॉन्ग”, “दब हमार करिहैया”, “चढ़ल जवानी रसगुल्ला”, “जाए ना देम तोहाके बंगाल में” शामिल हैं. इसके अलावा “कमरिया डोले”, “माई रे डोली चढ़ी”, “बत्ती कट गया रे”, “कमर में परेशानी बा” , “ले आई राजा पेप्सी”, “नोकार”, “भांग के स्वाद”, “कोरा के सुतवैया”, “पावर होला कहली ए अहीर जाति में” भी उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं. इसके अलावा नए गानों में “मनवा लगे कहीं ना”, “नून रोटी”, “अपने लाभेर को धोखा दो”, “विदेशवा से आजा बलम”, “मोर मजनुवा के उप बिहार जा”, “पंछे के नाचे अईहा”, “एके ओढ़निया”और “बोतल चढ़ी केताना” शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ‘गजब के आइटम’ में अंकुश राजा का जलवा, मुस्कान गुप्ता ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola