Shilpi Raj New Bhojpuri Song: वायरल हुआ शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'सुन्दर लागेलु', रानी की कातिल अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Dec 2025 3:43 PM
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना सुन्दर लागेलु, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सुन्दर लागेलु’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. श्रवण पाल और रानी की केमिस्ट्री और दमदार म्यूजिक ने जीता फैंस का दिल.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sundar Lagelu: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘सुन्दर लागेलु’ के जरिए सुर्खियों में हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े सितारों के साथ सुपरहिट गाने दे चुकीं शिल्पी राज का हर नया ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है.
बुधवार की सुबह रिलीज हुआ यह गाना GMJ – Global Music Junction Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है. गाने में श्रवण पाल और रानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, ग्लैमरस एक्सप्रेशंस और एनर्जेटिक डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. आइए इसकी खासियत बताते हैं.
‘सुन्दर लागेलु’ में दिखी दमदार केमिस्ट्री
‘सुन्दर लागेलु’ गाने में शिल्पी राज की सुरीली आवाज में रानी, श्रवण पाल से पूछती नजर आती हैं कि वह उन्हें कैसी लगती हैं, साधारण या सुंदर? इसके जवाब में श्रवण पाल रोमांटिक अंदाज में कहते हैं कि वह उन्हें नदी नहीं, बल्कि पूरा समुंदर लगती हैं और अपनी सहेलियों से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं.
गाने की म्यूजिकल बीट्स, शिल्पी राज और श्रवण पाल की आवाज का तालमेल, साथ ही रानी की ग्लैमरस अदाएं दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं.
फैंस ने लुटाया प्यार
गाने के रिलीज होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जब भी श्रवण भैया का गाना आता है, सिर्फ धमाका होता है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “सुन्दर से भी सुन्दर लागेलु.” कई यूजर्स ने गाने के म्यूजिक और वीडियो की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए.
गाने की पूरी टीम
- गायक: श्रवण पाल, शिल्पी राज
- गीतकार व संगीतकार: अभिषेक भोजपुरिया
- संगीत निर्देशक: अभिषेक तिवारी
- मिक्सिंग: जीतू शर्मा
- अभिनय: रानी
- वीडियो निर्देशक: पवन पाल
- संपादक: अंगद पाल
- मेकअप: अमित सिंह
- डीओपी: रोहित सिंह
- विशेष धन्यवाद: सूर्य राज दुबे
- निर्माता: राजकुमार सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










