Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘रुसल पियवा’ रिलीज, नाराज पति को ग्लैमरस अंदाज में मनाते दिखीं पलक क्वीन, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना रुसल पियावा, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘रुसल पियवा’ रिलीज हो चूका है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस पलक क्वीन की शानदार केमिस्ट्री, शिल्पी की जबरदस्त आवाज और धमाकेदार बीट्स ने गाने को अब वायरल बना दिया है. पूरी टीम जानें.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज फिर एक बार अपने नए रोमांटिक सॉन्ग ‘रुसल पियवा’ के साथ चर्चा में हैं. अपनी दमदार आवाज और दिल छू लेने वाली स्टाइल के लिए मशहूर शिल्पी इस गाने में भी कमाल करती दिख रही हैं. वहीं वीडियो में नजर आने वाली पलक क्वीन की शानदार केमिस्ट्री, ग्लैमरस अंदाज और डांस मूव्स गाने को और दिलकश बना रहे हैं. रिलीज के साथ ही यह ट्रैक दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में अब आइए इसकी खासियत और टीम की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.
‘रुसल पियवा’ गाने की खासियत
‘रुसल पियवा’ एक फुल-ऑन रोमांटिक और फनफुल ट्रैक है. इसमें पलक क्वीन अपने नाराज पति से शिकायत करती दिखती हैं कि वह खुद को सजाकर-संवारकर तैयार हो रही हैं, लेकिन उनके पति हैं कि मानने का नाम ही नहीं ले रहे.
शिल्पी राज की आवाज, पलक की एक्टिंग, म्यूजिक बीट्स और मजेदार वीडियो- सब मिलकर इसे एक परफेक्ट वाइफ-वर्सेस-मूड-ऑफ-हसबैंड वाला रिलेटेबल गाना बनाते हैं.
फैंस भी अब इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट की बौछार कर रहे हैं.
गाने की पूरी टीम
- गायिका: शिल्पी राज
- गीतकार: कृष्णा बेदर्दी
- संगीत: आर्य शर्मा
- फीचर्ड आर्टिस्ट: पलक क्वीन
- वीडियो निर्देशक: संदीप राज
- प्रोजेक्ट हेड: मनीष माही
- योगदान: बड़ा बाबू, अशोक गोप
- एडिटर: तुलसी राज
शिल्पी राज के पिछले हिट गाने
हाल ही में शिल्पी राज ने अंकुश राजा के साथ ‘हमार दुलहनिया’ गाना रिलीज किया था. यह ट्रैक रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया और इंस्टाग्राम पर नंबर-1 ट्रेंड भी किया. गाने में अंकुश राजा और एक्ट्रेस गौरी सुब्बा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जबकि शिल्पी की मधुर आवाज ने इसे और खास बना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










