शिल्पी राज का ट्रैक 'मीठे मीठे दरदिया' हुआ वायरल, वीडियो में जूली सिंह ने बिखेरा जलवा

शिल्पी राज मीठे- मीठे दरदिया सॉन्ग
Shilpi Raj Mithe Mithe Dardiya Song: भोजपुरी की क्वीन शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने 'मीठे मीठे दरदिया' के साथ एंट्री ली हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
Shilpi Raj Mithe Mithe Dardiya Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज का नया एल्बम ‘मीठे मीठे दरदिया’ रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब के ट्रेंडिंग सेक्शन की ओर बढ़ रहा है. इस गाने को पैराडाइज प्रोडक्शन के बैनर तले पेश किया गया है, जिसकी शानदार अंदाज और शिल्पी की आवाज का तालमेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस जूली सिंह नजर आ रही हैं, जो अपने एक्प्रेशन का जादू चला रही हैं. फैंस इस गाने को सुन और देख जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.
जूली सिंह के एक्सप्रेशन ने मचाया धमाल
गाने के वीडियो में शिल्पी राज की आवाज के साथ-साथ एक्ट्रेस जूली सिंह का नखरे वाला अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है. एक सीन में एक्ट्रेस अपनी ऑन-स्क्रीन ननद को अपने पति के बारे में बड़े ही चटकारे लेकर बताती नजर आती हैं. वह शरमाते और इठलाते हुए कहती हैं कि उनके पति उन्हें कोरा गोद में भरकर बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. इसी प्यार भरे अंदाज और नखरों के बीच वह अपनी ननद से अपनी मीठी तकरार साझा करती हैं और गाने की लाइन ‘मीठे मीठे दरदिया’ बोलकर अपनी खुशी और पिया के प्यार का इजहार करती हैं. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स और ननद-भाभी की यह केमिस्ट्री वीडियो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रही है.
‘मीठे मीठे दरदिया’ गाने का वीडियो
गाने के पीछे की टीम
इस गाने को निकी निहाल ने बहुत ही खूबसूरती से लिखा है. वहीं मशहूर संगीतकार प्रियांशु सिंह ने अपनी धुनों से गाने में जान डाल दी है. गाने का म्यूजिक इतना मजेदार है कि यह एक बार सुनने के बाद सीधे दिल में उतर जाता है. गाने के वीडियो की बात करें तो इसे पैराडाइज प्रोडक्शन ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से फिल्माया है. दुर्गा और अंशु की कोरियोग्राफी ने गाने के विजुअल्स को और भी शानदार बना दिया है. राजन वर्मा की डीओपी और संदीप यादव की एडिटिंग ने गाने को एक अलग लुक दिया है.
यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘बवाल होई जिला में’ आउट, सौम्या पांडेय के ठुमकों ने मचाया बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




