Ritesh Pandey Net Worth: ऐसी लैविश लाइफस्टाइल जीते है भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, नेट वर्थ जान कर हो जाएंगे हैरान

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Ritesh Pandey Net Worth

Ritesh Pandey Net Worth: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे अपने जबरदस्त म्यूजिक वीडियोज और दमदार एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री में फेमस हैं. ऐसे में आइए उनकी लैविश लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Ritesh Pandey Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. वह अपनी एक्टिंग और गायकी से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. जब भी उनका कोई नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है, तब वह मिनटों में मिलियनज व्यूज बटोर लेता है. उन्होंने शान और शौरत के साथ लोगों के बीच खूब इज्जत भी कमाई है. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

एक फिल्म के लिए लेते हैं मोटी फीस

रितेश पांडे अपने स्ट्रगलिंग लाइफ में कैसेट बेच करआज 30 करोड़ के मालिक हैं. वह अपनी एक मूवी के लिए 20 लाख तक की मोटी रकम चार्ज करते है. उन्होंने कुछ ही सालों में 12 से 14 करोड़ की संपत्ति बना ली है. रितेश की ज्यादातर कमाई उनके स्टेज शोज और म्यूजिक वीडियोज से होती है.

रितेश पांडे का लक्जरी कार कलेक्शन

करोड़पति रितेश पांडे ने हाल ही में एक नई बीएमडब्ल्यू कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी है. फोटो में वह एक वाइट बीएमडब्ल्यू के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर, XUV 500 और ऑडी जैसी 4 महंगी कार्स हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कितने कामयाब है रितेश?

रितेश पांडे का जन्म 14 मई 1991 को बिहार के सासाराम डिस्ट्रिक्ट में हुआ था. 31 के उम्र में ही रितेश ने काफी सफलता हासिल की है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में ‘बलमा बिहार वाला 2’ से किया था. इनके सबसे हिट गाने की बात करे तो उसका टाइटल ‘हेलो कौन’ है. इस गाने ने यूट्यूब पर 943 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं. इसके इलावा इनकी ‘लौंडिया लंदन से लाएंगे’, ‘सलमान खान आया है’ जैसे गानो का फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जा चूका है.

कितनी मूवीज कर चुके हैं रितेश पांडे?

रितेश पांडे अपने करियर में 12 से 15 मूवीज में एक्टिंग कर चुके है, जिसमें से ‘बलमा बिहारवाला 2’, ‘काशी विश्वनाथ’, ‘रंगीला’, ‘मंदिर वही बनाएंगे’, ‘ससुराल’, ‘घर वाली बाहर वाली’ जैसी मूवीज को फैंस से काफी प्यार मिला है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola