Rise And Fall: इस कंटेस्टेंट को पवन सिंह ने दी खास सलाह, कहा- गेम में मैं सबसे कमजोर खिलाड़ी हूं, लेकिन मैं अपने दिल का सुनता हूं

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2025 12:33 PM

विज्ञापन

राइज एंड फॉल में पवन सिंह, फोटो-इंस्टाग्राम

Rise And Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वजह से चर्चा में है. अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आने वाले इस शो का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पावर स्टार नयनदीप को सलाह देते दिख रहे हैं. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

विज्ञापन

Rise And Fall: नया रियलिटी शो राइज एंड फॉल की चर्चा भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वजह से खूब हो रही है. शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आता है और इसका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. शो में पावर स्टार के अलावा कीकू शारदा, आदित्य नारायण, आरुष भोला, आकृति नेगी, नूरिन शा, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, अनाया बांगर, अरबाज पटेल नजर आ रहे हैं. वीडियो में पावर स्टार नयनदीप को सलाह देते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

पवन सिंह वीडियो में कहते हैं, नयनदीप मैं खुद से डिसीजन लेता हूं. पेंटहाउस में हम सारे सदस्य है, हम सबने यही सोचा है कि हम सब एक परिवार है. गेम पर आइए तो, गेम में मैं सबसे कमजोर खिलाड़ी हूं. मैं स्वीकार करता हूं, मैं अपने दिल की सुनता हूं. आप भी नयनदीप अपने दिल की सुनिए. आपको जो अच्छा लेंगे आप वह डिसीजन ले सकते हैं. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, राजा भैया टीआरपी किंग पवन सिंह. एक यूजर ने लिखा, भैया आपने क्या बात कही. एक यूजर ने लिखा, पावर स्टार का जलवा.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola