‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

भोजपुरी गाना ‘पोछे ओठलाली’ का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब
Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘पोछे ओठलाली’ रिलीज होते ही चर्चा में है. प्रिया रघुवंशी के साथ उनकी केमिस्ट्री और गाने की वाइब दर्शकों को पसंद आ रही है.
Rakesh Mishra New Bhojpuri Song Pochhe Othlali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से नया गाना चर्चा में है. सिंगर राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘पोछे ओठलाली’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने में उनके साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही है, जो स्क्रीन पर काफी खूबसूरत लग रही है. यह गाना IVY Bhojpuri Bawaal यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इसे करीब 9 हजार व्यूज मिल चुके हैं और यह नंबर्स लगातार बढ़ता जा रहा है.
दिल जीत रहा गाना
‘पोछे ओठलाली’ ऐसा ट्रैक है जो पहली बार सुनते ही लोगों से कनेक्ट कर जाता है. राकेश मिश्रा का सिग्नेचर स्टाइल इस गाने में साफ दिखाई देता है. वहीं, प्रिया रघुवंशी की स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है. गाने का म्यूजिक, लिरिक्स और उसकी पूरी वाइब मिलकर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहे हैं. रंगीन लोकेशन्स और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाते हैं. फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
‘पोछे ओठलाली’ गाने का वीडियो
प्रिया रघुवंशी का ये गाना भी आज ही हुआ रिलीज
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी का एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘सुघर सुघर माल भौजी’. इस गाने में उनका ग्लैमरस अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने में प्रिया, सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी फ्रेश और एनर्जेटिक लग रही है. खासतौर पर प्रिया के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने की सबसे बड़ी हाइलाइट बनकर सामने आए हैं.‘सुघर सुघर माल भौजी’ में प्रिया का स्टाइल और कॉन्फिडेंस साफ झलकता है. गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.
यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




