प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘कमर के दरदिया’ आउट, प्रिया रघुवंशी का दिखा कातिलाना अंदाज

Updated:
विज्ञापन

प्रमोद प्रेमी यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘कमर के दरदिया’ रिलीज हो गया है. गाने में प्रिया रघुवंशी के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और कातिलाना एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Pramod Premi yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी एक बार फिर अपने नए गाने ‘कमर के दरदिया’ के साथ धमाल मचाने आ गए हैं. इस गाने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. गाने में प्रमोद प्रेमी के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस गाने को दर्शक युवराज म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

विज्ञापन

प्रिया रघुवंशी संग प्रमोद प्रेमी का जबरदस्त रोमांस

गाने में प्रिया रघुवंशी का अंदाज बेहद कातिलाना लग रहा है. उन्होंने ब्लैक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. गाने के वीडियो में वह अपने ऑन-स्क्रीन पति (प्रमोद प्रेमी) से बेहद प्यारे अंदाज में शिकायत करती नजर आती हैं कि उन्होंने उनकी नई साड़ी फाड़ दी है. प्रिया के नखरे और उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. सिर्फ प्रिया ही नहीं, बल्कि प्रमोद प्रेमी भी इस गाने में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस के साथ उनके एक्सप्रेशन्स इतने कमाल के हैं कि वीडियो से नजर हटाना मुश्किल है. गाने का म्यूजिक और बोल इतने मजेदार हैं कि यह हर पार्टी की जान बनने वाला है.

यहां ‘कमर के दरदिया’ गाने का वीडियो देखें

गाने के कलाकारों की जानकारी

इस गाने को श्याम तिवारी ने लिखा है और इसका बेहतरीन म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी कुलदीप और विशाखा की है. ‘कमर के दरदिया’ एल्बम को सूरज राय ने प्रोड्यूस किया है. गाने ने रिलीज के कुछ ही घंटो में 20 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा हेै.

यह भी पढ़ें: ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola