ग्रीन लहंगे में हेमा यादव ने लूटा दिल, देसी रोमांस से भरा 'चुप बानी चाचा के चलते' हुआ रिलीज
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Mar 2026 11:18 AM
परदेसी पिया यादव और हेमा यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
Pradeshi Piya Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर परदेसी पिया यादव का लेटेस्ट सॉन्ग 'चुप बानी चाचा के चलते' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने के बारे में आपको बताते हैं.
Pradeshi Piya Yadav New Bhojpuri Song 2026 Chupbani Chacha Ke Chalte: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज एक ताजा और एनर्जेटिक गाने की एंट्री हुई है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. परदेसी पिया यादव की आवाज में सजा नया गाना ‘चुप बानी चाचा के चलते’ वेव म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च होते ही तेजी से वायरल होने लगा है. गाने का म्यूजिक, वीडियो और कलाकारों की परफॉर्मेंस इसे बाकी गानों से अलग और खास बना रही है.
वीडियो में दिखी शानदार केमिस्ट्री
रिलीज के सिर्फ 3 घंटे के भीतर ही इसे 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा यादव नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने लुक और अदाओं से गाने को और भी खास बना दिया है. हेमा ग्रीन कलर के लहंगे में जोरदार ठुमका लगाते दिख रही है. वहीं दूसरी तरफ परदेसी पिया यादव भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रही है.
देखें वीडियो
लिरिक्स किसने लिखा है?
इस गाने के बोल चंदन राज ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक भी बहुत एनर्जेटिक और ट्रेडिशनल टच के साथ तैयार किया गया है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसका म्यूजिक अजीत सिन्हा ने दिया है. यह गाना प्यार, मजाक और देसी रोमांस के बारे में बताती है.
गाने में क्या कह रहे सिंगर
‘चुप बानी चाचा के चलते’ में परदेसी पिया यादव अपने दिल की बात हेमा यादव से बड़े ही मजेदार और देसी अंदाज में कह रहे हैं. वह बताते हैं कि उनका दिल अंदर से जैसे आग की तरह जल रहा है, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि वह खुलकर कुछ कर नहीं पा रहे हैं. वह कहते हैं कि अगर आसपास के लोग खासकर चाचा मौजूद नहीं होते तो वह खुलकर उनके साथ डांस करते और अपने दिल की बात भी कह देते. गाने के दूसरे हिस्से में सिंगर से हेमा यादव से कहते हैं कि वह बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन अभी हालात ऐसे हैं कि वह अपनी भावनाओं को रोक कर रखे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










