Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: रितेश पांडे का इमोशनल सॉन्ग ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ इंटरनेट पर फिर छाया, पार किए 365 मिलियन व्यूज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Dec 2025 5:52 PM
पियवा से पहिले भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: रितेश पांडे का सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ 365 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. जानिए गाने की कहानी, खासियत और टीम डिटेल्स.
Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर रितेश पांडे ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. उनकी दमदार आवाज और इमोशनल गानों ने उन्हें युवाओं से लेकर हर वर्ग के दर्शकों का फेवरेट बना दिया है. रितेश पांडे के गाने अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचाते नजर आते हैं.
इसी बीच उनका एक पुराना सुपरहिट गाना ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. करियर के शुरुआती दौर में गाया गया यह गाना रिलीज होते ही बंपर हिट साबित हुआ था और अब सालों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत और व्यूज बताते हैं.
‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ गाने की टीम और व्यूज
यह गाना 9 सितंबर 2017 को Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 365 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सबूत है. गाने में रितेश पांडे के साथ खुशबू तिवारी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया है. म्यूजिक डायरेक्शन आशीष वर्मा और वीडियो डायरेक्शन आशीष यादव ने संभाला है. वहीं, गाने को खूबसूरत अंदाज में सजाने का काम कोरियोग्राफर सुनील रॉक ने किया है.
हालांकि गाने के बोल द्विअर्थी हैं, लेकिन इसकी मधुर धुन और भावुक गायकी ने इसे लोगों की जुबां पर चढ़ा दिया. यही वजह है कि यह गाना आज भी शादी-ब्याह और खास मौकों पर बजता नजर आता है.
गाने की कहानी और इमोशनल कनेक्शन
गाने की कहानी एक अधूरे प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें रितेश पांडे की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका की शादी किसी और से हो जाती है. जब रितेश उसे याद कर कॉल करते हैं, तो वह अपनी नई जिंदगी में व्यस्त रहती है. इसी दर्द में डूबकर रितेश कहते हैं कि वह अपने पिया यानी पति से पहले उनकी थी.
रितेश पांडे की दर्दभरी आवाज और गाने में छुपी तड़प हर उस इंसान से जुड़ जाती है, जिसका प्यार अधूरा रह जाता है. यही इमोशनल टच इस गाने को सालों बाद भी खास बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










