Pawan Singh Superhit Song: पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने ने किया सबको दीवाना, नाचा पूरा देश, यूट्यूब पर 700 मिलियन से ज्यादा व्यूज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Superhit Song

पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Superhit Song: पवन सिंह ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रख लिया है. उन्होंने बॉलीवुड मूवी ‘स्त्री 2’ में एक गाना गाया था, जिसे पर पूरा देश नाचा था. इस सॉन्ग पर खूब सारे व्यूज आए थे और खूब वायरल हुआ था.

विज्ञापन

Pawan Singh Superhit Song: भोजपुरी एक्टर और दमदार सिंगर पवन सिंह के गानों पर खूब सारे लाइक्स आते हैं. हाल ही में उनका नया गाना धमाका ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया. इस गाने पर जमकर व्यूज आ रहे हैं. वैसे उनके पुराने गाने अब भी सुने जाते हैं. पावर स्टार ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू चलाया है. उनका सॉन्ग ‘आई नहीं’ ने रिलीज होते ही लोगों को अपनी दीवाना बना दिया था. ये गाना बॉलीवुड मूवी ‘स्त्री 2’ का है, जो सुपरहिट हुई थी.

इस सॉन्ग पर आए 787 मिलियन व्यूज

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, तमन्ना स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था. फिल्म का सॉन्ग ‘आई नहीं’ पर लोगों का जबरदस्त रिस्पांस आया था. ये सॉन्ग साल 2024 में रिलीज हुआ था, जिसने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया था. इसपर खूब सारे रील्स बने थे और अभी तक यूट्यूब पर 787 मिलियन व्यूज आ गए हैं. ये व्यूज अभी भी बढ़ रहा है. सॉन्ग को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और वीडियो में भी उनकी झलक दिखी है. गाना सारेगामा म्यूजिक पर रिलीज हुआ था. इसके म्यूजिक कंपोजर सचिन और जिगर है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और पवन के अलावा इसे सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर है.

यूजर्स के रिएक्शन

सॉन्ग पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, पावर स्टार पवन सिंह का गाना सुपरहिट है. एक यूजर ने लिखा, पूरे भारत में ये गाना बजा है. एक यूजर ने लिखा, इस सॉन्ग ने आग लगा दिया था. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया बॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रहे हैं. एक यूजर ने लगा, पवन भैया की आवाज में ये गाना मजेदार बन गया. एक यूजर ने लिखा, 2025 में कौन-कौन ये गाना सुन रहा है.

यह भी पढ़ें Pawan Singh New Song Dhamaka: पवन सिंह के नए गाने ‘धमाका’ ने मचाई सनसनी, त्रिशाकर मधु की ग्लैमरस स्टाइल पर फैंस फिदा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola