Pawan Singh Songs: पवन सिंह का गाना काहे रुसेलु को मिला 2.4 मिलियन व्यूज, शिवानी सिंह ने बिखेरा जलवा

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Nov 2024 5:42 PM

विज्ञापन

Pawan Singh Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. अब एक्टर का गाना काहे रुसेलु वायरल हो रहा है. इसे अब तक 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Songs: भोजपुरी गानों का क्रेज अब एक नए स्तर पर पहुंच चुका है. खासकर शादियों में इन गानों की धूम रहती है, यही वजह है कि ये गाने जितनी जल्दी बनते हैं, उतनी ही तेजी से हिट हो जाते हैं. बात भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की होती है, तो उनके गाने चार गुनी रफ्तार से देखे जाते हैं. पवन सिंह और उनके गानों पर धड़ाधड़ व्यूज आते हैं. हाल ही में उनका नया गाना काहे रुसेलु रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस शिवानी सिंह भी नजर आ रही हैं.

पवन सिंह के गाने को मिला 24 लाख व्यूज

इस गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं और अब तक 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पवन सिंह और शिवानी सिंह की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. पवन सिंह अपने आइकॉनिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं और शिवानी सिंह साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने ही अपनी आवाज भी दी है. गाने के बोल शुभम सिग्रिवाल ने लिखे हैं और इसे डीआरएस म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है.

पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी किया है काम

भोजपुरी गानों को सुपरहिट बनाने के बाद अब पवन सिंह बॉलीवुड की ओर भी चले गए हैं. हाल ही में उनके दो गाने रिलीज हुए हैं और दोनों ही गाने सुपरहिट साबित हुए. पवन सिंह की लोकप्रियता और उनकी आवाज का जादू भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों में छाया हुआ है. हालांकि कई बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं.

Also Read- रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह का यह गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, ‘चलऽ छठी घाटे हो’ को मिल रहा फैंस का प्यार

Also Read- Maroon Color Sadiya: 216 मिलियन दर्शकों पर चढ़ा मरून कलर सड़िया का जादू, निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया गर्दा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola