Maroon Color Sadiya: 216 मिलियन दर्शकों पर चढ़ा मरून कलर सड़िया का जादू, निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया गर्दा
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Nov 2024 6:42 PM
Maroon Color Sadiya Song
Bhojpuri Songs: मरून कलर सड़िया की पॉपुलैरिटी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. अब तक 216 करोड़ दर्शकों ने इस सॉन्ग को देखा है. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी धमाल मचा रही है.
Maroon Color Sadiya: भोजपुरी सिनेमा भले ही अभी पैन इंडिया फिल्मों के स्तर तक न पहुंचा हो, लेकिन इसके गाने और फिल्में काफी पसंद की जाती है. इसका बेहतरीन उदाहरण यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना मरून कलर सड़िया है. यह गाना यूट्यूब पर लगातार धमाल मचा रहा है और इसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शानदार जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है. गाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और भारतीय संस्कृति की झलक है, जिसने इसे हर वर्ग का पसंदीदा बना दिया.
मरून कलर सड़िया किस फिल्म का गाना है?
मरून कलर सड़िया फिल्म ‘फसल’ का एक खास गाना है. फिल्म की कहानी मुख्य रूप से किसानों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. गाने में भी फसल कटाई की खुशी को खूबसूरती से दिखाया गया है, जहां हीरो और हीरोइन इस मौके को उत्साह के साथ मना रहे हैं. इस गाने को नीलकमल सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने तैयार किया है.
मरून कलर सड़िया का यूट्यूब पर धमाकेदार प्रदर्शन
- व्यूज: 21.6 करोड़ (216 मिलियन)
- लाइक्स: 14 लाख
- कमेंट्स: 25,000 के पार
भोजपुरी सिनेमा का प्रभाव
मरून कलर सड़िया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रहा है. इसके गायक, लेखक, संगीतकार और कलाकारों की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. यह गाना इस बात का सबूत है कि भोजपुरी म्यूजिक ने अपनी खास पहचान बना ली है. मरून कलर सड़िया जैसे गाने यह दिखाते हैं कि भोजपुरी गाने केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जड़ों से जुड़ने का माध्यम भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










