Bhojpuri Song: मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 200 मिलियन पार, आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जोड़ी ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

Maroon Color Sadiya Song

Maroon Color Sadiya: निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर सॉन्ग मरून कलर सड़िया इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सुपरहिट गाने पर कई दिन कई रील्स बनते हैं. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Maroon Color Sadiya: इन-दिनों दर्शकों में भोजपुरी फिल्मों का काफी क्रेज है. हर कोई या तो पवन सिंह या फिर खेसारी लाल यादव और निरहुआ के गानों पर रील्स बनाते हैं और पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे गाने भी है, जिसने वर्ल्डवाइड धूम ���चाई है. आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे और भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना मरून कलर सड़िया है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 200 मिलियन पार

भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर सड़िया का क्रेज यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सर चढ़कर बोल रहा है. इस गाने को बच्चों से लेकर बूढ़े तक एंजॉय कर रहे हैं. यही वजह है कि इसे अब तक 200 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है. जहां एक्ट्रेस का देसी अंदाज दर्शकों को खूब भाह रहा है. बैकग्राउंड के सीन्स भी दिलों को मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

मरून कलर सड़िया को इस सिंगर ने दी अपनी आवाज

भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर सड़िया को कल्पना और नीलकमल सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. वहीं अरबिंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा, मृत्युंजय सिंह सिप्पी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. पराग पाटिल ने मोस्ट अवेटेड सॉन्ग को डायरेक्ट किया है. श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है.

Also Read- Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी गाना मरून कलर सड़िया कई सुपरहिट गानों को पीछे छोड़ा, निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी आप भी देखिए

Also Read- Bhojpuri Song: गाना मरून कलर सड़िया 200 मिलियन के करीब, फैंस को खूब पसंद आ रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola