Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'जोड़ी मोदी नितीश के हिट होइ' रिलीज, चुनावी जोश में झूमने पर करेगा मजबूर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Oct 2025 7:55 PM
पवन सिंह का नया गाना जोड़ी मोदी नितीश के हिट होइ रिलीज, फोटो- यूट्यूब
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितीश के हिट होइ’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. फैंस इस गाने को सुनकर एक ही बात कह रहे हैं कि “पवन भैया बोल दिए तो जोड़ी हिट है.”
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सुर्खियों में हैं. उनका नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितीश जी की हिट होइए’ गुरुवार को रिलीज हुआ और रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार.” गाने के बोल और बीट्स लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं और पवन सिंह के फैंस इसे चुनावी जोश का नया एंथम बता रहे हैं. आइए इस गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
चुनावी माहौल में छाया पवन सिंह का नया गाना
बिहार में चुनावी माहौल के बीच यह गाना राजनीतिक रंग लिए हुए है. पवन सिंह बीजेपी से जुड़े हुए हैं और पार्टी का प्रचार भी करते हैं. इस गाने में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की तारीफ की है.
गाना रिलीज होने के दो घंटे के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज और 35 हजार से अधिक लाइक्स हासिल कर चुका है.
‘राजाजी के दिलवा’ के बीट पर बना नया सॉन्ग
पवन सिंह के इस नए गाने का म्यूजिक और बीट उनके साल 2022 के सुपरहिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ से प्रेरित है. शिवानी सिंह के साथ गाए गए उस गाने ने अब तक 280 मिलियन से अधिक व्यूज जुटाए हैं.
फैंस की प्रतिक्रियाएं
गाने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “पवन भैया बोल दिए मतलब हिट होई भैया!” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “पवन भैया जब भी गाना गाते हैं, आग लगा देते हैं.”
कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर इमोजी से भर गया है. फैंस ने एक बार फिर पवन सिंह को ‘पावर स्टार’ कहकर सराहा.
पिछले गाने की सफलता
इससे पहले पवन सिंह ने छठ पर्व के दौरान ‘घाटे चलले मोदी नीतीश’ नामक गाना रिलीज किया था. इस गाने के लिरिक्स अशोक शिवपुरी, म्यूजिक रत्नेश सिंह, डायरेक्शन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की थी. वह गाना भी दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










