Pawan Singh Pape Padi Song: पवन सिंह के नए गाने 'पापे पड़ी' ने मचाया तहलका, इस बात पर लड़ती दिखी पत्नी

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Aug 2025 1:22 PM

विज्ञापन

Pawan Singh Pape Padi Song

Pawan Singh Pape Padi Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना पापे पड़ी फाइनली रिलीज हो चुका है. गाने में सुपरस्टार संग क्वीन शालिनी दिखाई दे रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है.

विज्ञापन

Pawan Singh Pape Padi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार यानी पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. इन-दिनों सुपरस्टार एक से बढ़कर एक बोलबम गीत रिलीज कर रहे थे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब पवन भैया एक बार फिर रोमांटिक जॉनर में वापस आ गए हैं, उनका नया सॉन्ग पापे पड़ी रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

पवन सिंह का नया गाना ‘पापे पड़ी’ रिलीज

पवन सिंह के नए सॉन्ग पापे पड़ी में हसबैंड और वाइफ की नोकझोंक देखने को मिल रही है. जिसमें गाने की शुरूआत एक्टर के गाड़ी से उतरने से होती है. फिर उनकी वाइफ सामने आती है और उनसे शिकायत करती है, वह उन्हें न साड़ी दिलाते हैं, न ही उनपर ध्यान देते हैं. वह कहती है, ”अपन मेहरिया से मर्द जे लड़ी, ओकरा पापे पड़ी.”

पवन सिंह के नए सॉन्ग के बारे में

पवन सिंह के नए एल्बम को म्यूजिक मौहला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसने सुपरस्टार संग क्वीन शालिनी दिखाई दे रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर कमाल की लग रही है. सॉन्ग को पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, वहीं गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. सॉन्ग की कोरियोग्राफी विभांशु तिवारी ने की है. फैंस पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पुजा बिना हवन के और भोजपुरी बिना पवन के अधुरा लगता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पवन सिंह का ये गाना जबरदस्त है… मजा आ गया सुनकर… यह ब्लॉकबस्टर हो जाएगा, कुछ दिन में लिखकर दे सकता हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पवन भाई का ऐसा गाना आता है, तो लगता है कि वह बॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola