Pawan Singh: विवादों के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की 'राइज एंड फॉल' में धांसू एंट्री, इन कंटेस्टेंट्स से भिड़ते शो में मचाएंगे धमाल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2025 12:11 PM
'राइज एंड फॉल' बना नंबर 1 शो Photo Source: Instagram
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री से *'राइज एंड फॉल'* में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट. जानें शो का कॉन्सेप्ट, विवादों में घिरे पवन सिंह और प्रीमियर डिटेल्स.
Pawan Singh: अमेजन एमएक्स प्लेयर का मच-अवेटेड अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने अब तक के सबसे बड़े कंटेस्टेंट, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर सुर्खियों में है. भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक के पावरहाउस कहे जाने वाले पवन सिंह की एंट्री शो में और ड्रामा और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगी. ऐसे में आइए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं.
पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री
शो के प्रमो में पवन सिंह अपने बेबाक अंदाज और स्वैग से लबरेज नजर आ रहे हैं. उनका लार्जर-देन-लाइफ ऑरा यह साफ कर देता है कि वे क्यों लाखों फैन्स के दिलों पर राज करते हैं. उनके शामिल होने से शो की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.
पवन सिंह का रिएक्शन
शो में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पवन सिंह ने कहा, “मेरा सफर हमेशा से अपने म्यूजिक और पर्सनैलिटी के जरिए लोगों से जुड़ने का रहा है. ‘राइज एंड फॉल’ मुझे इसे एक नए अंदाज में करने का मौका देता है. मैं पूरी एनर्जी और जोश के साथ आ रहा हूं. यह शो मुश्किलों से जूझने के बारे में है और मैं साबित करूंगा कि अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आपको कोई नहीं रोक सकता.”
विवादों से घिरे पवन सिंह
पवन सिंह इन दिनों विवादों में भी बने हुए हैं. हाल ही में लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ उनके व्यवहार पर खूब बवाल मचा. इसके अलावा, वह 1.57 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस को लेकर कानूनी मुश्किलों का सामना भी कर रहे हैं.
‘राइज एंड फॉल’ क्यों है खास?
बनिजय एशिया की ओर से निर्मित यह शो एक अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट है, जिसमें 16 सेलिब्रिटीज दो अलग-अलग दुनियाओं में बंटे होंगे.
- रूलर्स: आलीशान पेंटहाउस में लग्जरी लाइफ का मजा लेंगे.
- वर्कर्स: साधारण तहखाने में संघर्ष करेंगे.
टैगलाइन— “16 प्रतियोगी, दो दुनियाएं, एक अल्टीमेट पावर स्ट्रगल.”
बता दें कि शो में लगातार बदलते गठबंधन, टूटते भरोसे और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. यहां कभी भी नीचे वाले ऊपर उठ सकते हैं और ऊपर वाले अचानक नीचे गिर सकते हैं.
कब और कहां देखें?
‘राइज एंड फॉल’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2025 से हो चूका है. शो के डेली एपिसोड 42 दिनों तक अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम होंगे. यह शो मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर भी उपलब्ध रहेगा. खास बात यह है कि इससे अशनीर ग्रोवर होस्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










