Bhojpuri Song: पत्नी से झगड़ा करना पवन सिंह को पड़ा महंगा, इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ पवन सिंह का 'पापे पड़ी' गाना

Updated at : 07 Dec 2025 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘पापे पड़ी’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की मजेदार पति-पत्नी वाली नोकझोंक दिखाई गई है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का एक पुराना गाना फिर से इंटरनेट पर धमाल मचा रहा हैं. यह गाना ‘पापे पड़ी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग इस गाने के साथ-साथ क्वीन शालिनी और पवन सिंह की कैमिस्ट्री को भी खूब पसंद कर रही है. करीब 4 महीने पहले म्यूजिक मोहल्ला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को खबर लिखे जाने तक 3.7 करोड़ बार देखा जा चुका है.

गाने की खासियत

गाने की शुरुआत में पवन सिंह गाड़ी से उतरते हैं और जैसे ही वह घर आते हैं, उनकी पत्नी नाराज चेहरे के साथ सामने आ जाती है. पत्नी पहले गुस्से में कहती है कि उनके पति न उन्हें साड़ी दिलाते हैं, न ध्यान देते हैं, न समय. तभी वह गुस्से में एक लाइन बोलती है, जो इस गाने का हाइलाइट बन गई है कि जो पति अपनी पत्नी से झगड़ा करता है, उसे उसके पाप का फल जरूर मिलता है. वीडियो पूरे समय पति-पत्नी की मीठी नोकझोंक, प्यार, नाराजगी और मनाने का खेल दिखाता है. इसी वजह से यह गाना दर्शकों को बहुत अच्छा लग रहा है.

गाने की टीम

गाने में पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. शालिनी का एटीट्यूड और पवन सिंह का मनाने वाला स्टाइल स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं. गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे है और इसे विभांशु तिवारी ने कोरियोग्राफ किया है. गाना पूरी तरह पारिवारिक, मनोरंजक और मजेदार है. यही वजह है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है. साथ ही कमेंट में फैंस ने इसकी जबरदस्त तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Blockbuster Song: शादी-ब्याह में फिर बवाल मचा रहा पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप लागेलू’, 261 मिलियन पार पहुंचा व्यूज

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा रहा ‘एकर भतार ना मिली ता मर जाई’ गाना, उजाला यादव के डांस मूव्स ने गिराई बिजली

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह और अंजलि राघव की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग, एक बार फिर वायरल हुआ ‘सईयां सेवा करे’ गाना

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola