Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ रिलीज होते ही वायरल, स्वैग, रोमांस और एक्शन का दिखा जबरदस्त मेल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2025 2:11 PM
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना एक बिहारी सौ पे भारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इसने जारी होने के 6 घंटे में 3.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 80 हजार से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं. आइए पूरी डिटेल्स बताते हैं.
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक के रूप में व्यस्त हैं. लेकिन चुनावी प्रचार के बीच भी उन्होंने अपने फैंस के लिए एक नया धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने का टाइटल है ‘एक बिहारी सौ पे भारी’, जो हर उस बिहारी के जज्बात को बखूबी दर्शाता है, जिसे बाहरी लोग अक्सर कम आंकते हैं.
इस गाने में रोमांस, स्वैग और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. ऐसे में आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स देते हैं.
यहां देखें गाने का वीडियो-
गाने की लोकप्रियता और व्यूज
मंगलवार की सुबह 7 बजे ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ गाने को Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और रिलीज के महज 6 घंटे में ही 3.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 80 हजार से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है.
कमेंट सेक्शन में फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूज़र ने लिखा, “विश्व में भोजपुरी को अगर कोई पहचान दिलाया है तो वो सिर्फ पवन भैया हैं.” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “सुबह से 10 बार से भी ज्यादा सुन चुका हूं, लेकिन मन नहीं भरा.” बाकी दर्शक लाल दिल और फायर इमोजी के साथ प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘घात ऐ राजा’ रिलीज, हर शादीशुदा जोड़े को करेगा रिलेट
गाने की टीम
गाने को पवन सिंह और गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबकि वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस रुबा खान नजर आ रही हैं. इसके बोल राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं.
पवन सिंह का पिछला गाना भी चर्चा में
पवन सिंह के पिछले रिलीज की बात करें तो हाल ही में उनका चुनावी थीम वाला सॉन्ग ‘जोड़ी मोदी नितीश के हिट होई’ भी खूब चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की तारीफ की थी. दिलचस्प बात यह है कि उनके नए गाने की बीट और म्यूजिक 2022 के सुपरहिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ से प्रेरित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










