Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘घात ऐ राजा’ रिलीज, हर शादीशुदा जोड़े को करेगा रिलेट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Oct 2025 4:19 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सॉन्ग घात ऐ राजा, फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया गाना 'घात ऐ राजा' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जानें गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स.

विज्ञापन

Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अंकुश राजा का नया गाना ‘घात ऐ राजा’ रिलीज हो चुका है. इस गाने की जानकारी खुद अंकुश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “#ghaataeraja #newsong #outnow आप भी रील्स बनाइए मेरे इस नए सॉन्ग पर और ढेर सारा प्यार दीजिए.”

यह गाना अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस कमेंट सेक्शन में गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे में आइए आपको इस गाने की डिटेल्स विस्तार में देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘घात ऐ राजा’ गाने की टीम और खासियत

गाने की बात करें तो वोकल्स अंकुश राजा ने दिए हैं, लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है. वहीं, कोरियोग्राफी सन्नी सोनकर ने की है.

वीडियो में अंकुश राजा की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनीं गौरी सुब्बा अपने पति से शिकायत करती नजर आती हैं कि वह दूसरी लड़कियों पर लाइन मारते रहते हैं और “मर्द जात” का यही स्वभाव है. इस मजेदार और चुलबुली केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह हर पति-पत्नी के रिश्ते की नोकझोंक को बखूबी दर्शाता है.

फैंस का रिएक्शन

यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “मेरे पसंदीदा गायक अंकुश राजा”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “क्या लाजवाब गाना है”. बाकी अन्य यूजर्स भी दिल वाली इमोजी से गाने पर प्यार बरसा रहे हैं.

अंकुश राजा का पिछला गाना

हाल ही में अंकुश ने छठ पूजा से पहले अपना भक्ति गीत ‘ओरी तर’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था. रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में इस गाने ने 1.3 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. इस गीत को अंकुश राजा, राज और नंदनी सिंह ने गाया था, इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे और संगीत गोविंद ओझा ने तैयार किया था.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितीश के हिट होइ’ रिलीज, चुनावी जोश में झूमने पर करेगा मजबूर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola