Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के 'चाचा बना दीजिए' वाले बयान पर फूटा पवन सिंह का गुस्सा, पावर स्टार बोले- मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Nov 2025 6:37 PM
फ्रेम में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri: बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार्स खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. खेसारी के ‘चाचा बना दीजिए’ वाले बयान पर आखिरकार पवन सिंह ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए सबकुछ बताते हैं.
Bhojpuri: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भोजपुरी सितारों का जलवा खूब देखने को मिल रहा है. एक तरफ खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं, तो दूसरी ओर पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है.
हाल ही में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि “वो उन्हें चाचा बना दें.” यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद अब पवन सिंह ने इस पर अपना तीखा रिएक्शन दिया है. पावर स्टार ने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.
पवन सिंह: “मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा”
एक इंटरव्यू के दौरान जब पवन सिंह से खेसारी के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वो मेरे फैमिली मैटर से दूर रहें. खेसारी भाई, आप अपना काम करो और खूब आगे बढ़ो. लेकिन किसी के पारिवारिक मामले में मत बोला करो. अगर कोई मेरे मामले में मजे ले रहा है और इंसानियत दिखा रहा है, तो किसके अंदर कितनी इंसानियत है, ये मुझसे छिपा नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “कोई मेरे बारे में मजे ले रहा है और मैं भी उसके बारे में मजे लेना शुरू कर दूं, तो दुनिया में नहीं बल्कि घर में भी मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा.”
पहले भी भिड़े थे दोनों भोजपुरी सितारे
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आमने-सामने आए हों. कुछ समय पहले खेसारी ने पवन सिंह को “नचनिया” कहकर निशाना साधा था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि, पवन सिंह ने तब बेहद समझदारी से प्रतिक्रिया दी थी,
उन्होंने कहा था, “हर बात के दो मतलब निकाले जा सकते हैं. अगर किसी के मुंह से गलती से कोई शब्द निकल गया हो, तो उसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. ‘नचनिया’ शब्द बुरा नहीं है, भगवान शिव भी तो नृत्य करते हैं.”
भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दोनों दिग्गजों की बयानबाजी ने बिहार चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है.
यह भी पढ़ें- Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘घात ऐ राजा’ रिलीज, हर शादीशुदा जोड़े को करेगा रिलेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










