पवन सिंह का "दिलवा ले जा रुमाल में" पहुंचा 250M के करीब, मिले छप्पड़ फाड़ व्यूज

पवन सिंह का गाना दिलवा ले जा रुमाल में
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के चर्चित गानों की लिस्ट में से एक “दिलवा ले जा रुमाल में” पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं. अब यह गाना 250 मिलियन के करीब पहुंचने के करीब है. गाने पर युवाओं ने लाखों रील्स बनाए हैं. पढे़ं गाने के बारे में पूरी डिटेल…
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर व सिंगर पवन सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनके कई गाने होली के मौके पर काफी वायरल हुए. हाल ही में पवन सिंह का होली सॉन्ग सतरंगी सलवरवा रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. अब उनका एक और गाना काफी वायरल हो रहा है, जिसे आज से करीब 10 महीने पहले एक गाना आया, जिसपर आज खबर लिखे जाने तक करीब 232 मिलियन व्यूज आ गये हैं. गाने के बोल काफी मशहूर हुए थे. युवाओं को काफी पसंद आया था और डीजे पर इस गाने ने कुछ समय के लिए मानो कब्जा कर लिया था. हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के गाने “दिलवा ले जा रुमाल में” गाने की. इस गाने पर युवाओं ने लाखों रील्स बनाए.
बारीक से समझिए गाने के बोल
पवन सिंह का क्रेज भोजपुरी लवर्स के बीच जबरदस्त है. यह उनके हर एक स्टेज शो के दौरान देखने को मिलता है. लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. अब वापस लौटते हैं दिलवा ले जा रुमाल में गाने की तरफ. गाने में एक अलग ही एनर्जी दिखती हैं. गाने में पति-पत्नी के बीच के प्यार को दिखाया गया है. पति काम से विदेश जाने की तैयारी में है, इसी बीच पत्नी कहती है कि जहाज पर चढ़ कर विदेश तो जा रहे हैं, लेकिन किसी मोहिनी के जाल में मत फंसियेगा. आप मेरे गाल पर किस कर लीजिए और रुमाल में मेरा दिल लिये जाइए. गाने के बोल काफी कनेक्टिंग हैं.
यहां सुनें पूरा गाना
अब जानिए गाने के पीछे की पूरी टीम को
➤ गायक : पवन सिंह
➤ गीत : निक्की निहाल
➤ संगीत : प्रियंशु सिंह
➤ निर्देशक : विभांशु तिवारी
➤ फीट : प्रिया रघुवंशी
➤ कॉन्सेप्ट : रानू सिंह
➤ निर्माता : रवि सिंह
➤ निर्देशक : विभांशु तिवारी
➤ डीओपी : वजीर आर्ट
➤ कोरियोग्राफर : गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर
➤ एडिट : ऋषु सिंह
➤ डीआई : रोहित सिंह
➤ प्रोडक्शन : विष्णु सिंह लड्डू
➤ म्यूजिक ऑन : एसएसबी रिकॉर्ड्स
यह भी पढे़ं: किसके साथ कोजी होकर डांस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा? वीडियो आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




