पवन सिंह का ‘अंखिया में नासा बा’ वायरल, आस्था सिंह के आंखों में खोए पावर स्टार

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Bhojpuri Song ankhiya mein nasha ba viral watch video

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस आस्था सिंह

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना “अंखिया में नासा बा” एक बार फिर यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है. पवन सिंह और आस्था सिंह की जबरदस्त जोड़ी ने इस गाने में जान डाली है. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ पुराने नहीं पड़ते, बल्कि और ज्यादा याद आने लगते हैं. ऐसा ही एक गाना इन दिनों फिर चर्चा में है, जिसे लोग दोबारा सुन रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. भोजपुरी का पॉपुलर गाना “अंखिया में नासा बा” एक बार फिर लोगों की जुबां पर चढ़ गया है. यह गाना आज से एक साल पहले ही रिलीज हुआ था, लेकिन आज एक बार फिर इस गाने का क्रेज देखने को मिल रहा है. पवन सिंह और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री गाने में देखने को मिलती है.

दो लवर्स के बीच का इमोशन्स

गाने में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की दमदार आवाज सुनने को मिलती है. उनके साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है और पूरे गाने में पवन के साथ एक्स्प्रेशन क्वीन आस्था सिंह दिखाई देती हैं. गाने में दो लवर्स के बीच के इमोशन्स को दिखाया गया है. गाने में पवन सिंह की क्रश आस्था सिंह कहती हैं कि भांग से ज्यादा नशा मेरे आंखों में है. इसपर पवन सिंह जवाब देते हुए कहते हैं कि सही बात है इसी वजह से मेरे दिल का हाल बिगड़ा हुआ है. गाने में प्यार और इमोशन साफ झलकता है.

यहां सुनें पूरा गाना

वीडियो में देसी अंदाज 

गाने में देसी माहौल, रंग-बिरंगे कपड़े और सिंपल लेकिन खूबसूरत लोकेशन्स देखने को मिलती हैं. इसमें हल्का-फुल्का रोमांस भी है, जो भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को Sur Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. अब तक इस गाने को 64 मिलियन से अधिक व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं.

यह भी पढे़ं: ‘देखल करी कम जी’ गाने में अक्षरा-निरहुआ का जबरदस्त रोमांस, 25M+ व्यूज

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola