Pawan Singh Badnaam Kar Dogi Song: पवन सिंह का गाना 'बदनाम कर दोगी' बना सोशल मीडिया का फेवरेट, इंटरनेट पर मचा बवाल, आपने सुना क्या?

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2025 9:44 AM

विज्ञापन

Pawan Singh Badnaam Kar Dogi Song

Pawan Singh Badnaam Kar Dogi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह का हर गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है. उनका एक गाना फिर से इंटरनेट पर खूब सुना जा रहा है और इस गाने का नाम है ‘बदनाम कर दोगी’. अगर आपने ये सॉन्ग नहीं सुना तो आप यहां उसका वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Badnaam Kar Dogi Song: भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार के नाम से पॉपुलर पवन सिंह के गानों पर भर-भर व्यूज आते हैं. उनके गाने रिलीज के साथ ही ट्रेंडिग में आ जाते हैं. पवन सिंह का सॉन्ग्स का फैंस दिल थाम कर इंतजार करते हैं. उनके नये गाने तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही है, लेकिन उनके पुराने गानों पर भी करोड़ों व्यूज है. इस बीच उनका एक गाना ‘बदनाम कर दोगी’ फिर से वायरल होने लगा है. सॉन्ग में उनके साथ स्नेहा गरुड और आकांक्षा शारदा हैं.

पवन सिंह का गाना ‘बदनाम कर दोगी’ क्या सुना आपने?

पवन सिंह का गाना ‘बदनाम कर दोगी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. सॉन्ग को पवन और प्रियंका सिंह ने गाया है और रैप रानी चटर्जी ने किया है. इसके डायरेक्टर सुमित भारद्वाज ने किया है और लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह ने दिया है. म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. गाना अक्तूबर 27, 2019 को रिलीज किया गया था और अबतक इसपर 72 मिलियन व्यूज आ गए हैं.

यूजर्स बोले- भैया आज भी ये गाना मेरे प्लेलिस्ट में है

गाना ‘बदनाम कर दोगी’ पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुपर से डुपर सॉन्ग है ये. एक यूजर ने लिखा, ये गाना बहुत ही मजेदार है. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया का हर गाना सुपरहिट है. एक यूजर ने लिखा, भैया आज भी ये गाना मेरे प्लेलिस्ट में है. एक यूजर ने लिखा, अभी तक मैं ये गाना सुनता हूं पवन भैया. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट वाला इमोजी भी बनाया. एक यूजर ने लिखा, पावर स्टार का दम है ये. एक यूजर ने लिखा, ये गाना 10 मिलियन पार कर जाएगा. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह का जादू अब हर तरफ चलता है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola