नया गाना 'ले ले अईहS पेप्सी' हुआ रिलीज, प्रीति तिवारी का दिखा देसी लुक

Updated at : 11 Apr 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Le Le Aiha Pepsi New Bhojpuri Song

ले ले अईहS पेप्सी सॉन्ग

Le Le Aiha Pepsi New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना 'ले ले अईहS पेप्सी' रिलीज होते ही छा गया है. लाल साड़ी में प्रीति तिवारी के देसी लुक और गर्मी में पेप्सी की डिमांड ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

Le Le Aiha Pepsi New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों गर्मी का पारा चढ़ा हुआ है, और इस पारे को और बढ़ाने के लिए सिंगर सृष्टि भारती का नया धमाकेदार गाना ‘ले ले अईहS पेप्सी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल होने लगा है. गाने के बोल और संगीत इतने मजेदार हैं कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं. रिलीज के साथ ही वीडियो ने 8 सौ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकडा लगातार आगे बढता जा रहा है. उम्मीद है कि यह गाना अपने धुन और बोल के वजह से हिट गानों के लिस्ट में जल्द शामिल होगा.

पति से पेप्सी का डिमांड करते दिखीं प्रीति तिवारी

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रीति तिवारी नजर आ रही है. सीन में उन्होंने चटक लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें उनका लुक एकदम देसी और खूबसूरत लग रहा है. गाने में प्रीति अपने ऑन-स्क्रीन पति (राजा) से प्यार भरी डिमांड करती दिख रही हैं. वह कहती हैं कि गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए आते समय उनके लिए ठंडी-ठंडी पेप्सी जरूर लेते आना. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

‘ले ले अईहS पेप्सी’ गाने के वीडियो देखें

गाने की टीम की जानकारी

डायरेक्टर पंकज सोनी ने गाने के वीडियो को बहुत ही मजेदार तरीके से शूट किया है. पूरे गाने में गांव के खूबसूरत नजारे और माहौल को दिखाया गया है, जो गाने को एकदम परफेक्ट बनाता है. वहीं गाने का कोरियोग्राफी रौनक शाह ने किया है, जिसकी वजह से डांस स्टेप्स भी काफी वायरल हो रहे हैं. गाने के बोल मनीष रोहतासी ने लिखे हैं और मधुर संगीत से रौशन सिंह ने सजाया है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘खूबसूरती’ हुआ रिलीज, साड़ी में आराध्या सिंह ने ढाया कहर

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola